जांजगीर-चाम्पा

रेत माफियाओं में हड़कंप: पुछेली में खनिज विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक, 6 हाईवा जब्त

जांजगीर-चांपा।  जिले के बम्हनीडीह इलाके में बहने वाली नदियों का सीना चीर रहे रेत माफियाओं पर प्रशासन का चाबुक चला है। पुछेली गांव में चल रहे अवैध उत्खनन की सटीक सूचना पर जब राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा, तो नजारा किसी फिल्मी सीन जैसा था। अधिकारियों की गाड़ियां देखते ही घाट पर भगदड़ मच गई और हाईवा चालक गाड़ियां छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले।

ड्राइवर फरार, गाड़ियां ‘कैद’ : एसडीएम पवन कोसमा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में टीम ने घेराबंदी कर मौके से 6 हाईवा को रंगे हाथों अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा। ड्राइवर इतने खौफ में थे कि वे चाबियां लेकर भाग गए, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों को सुरक्षित जब्त किया।

इन ‘रसूखदारों’ की गाड़ियां हुईं जब्त – ​प्रशासन ने जब्त वाहनों की सूची सार्वजनिक कर दी है, जिससे अब इन वाहन मालिकों पर कानूनी शिकंजा कसना तय है:

  • CG 10 AE 8615 – दिलीप
  • CG 11 BJ 6826 – चंद्रशेखर खांडेकर
  • CG 11 BN 7736 – संत कुमार नायक
  • CG 15 DV 2098 – पंकज अग्रवाल
  • CG 10 BR 1174 – सचिन प्रसाद केसरी

चौतरफा घिरे माफिया : RTO और DPS को भी कमान – एसडीएम ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ एक जब्ती की कार्रवाई नहीं है। अवैध परिवहन के साथ-साथ अब इन वाहनों के कागजात, ओवरलोडिंग और फिटनेस की जांच के लिए RTO और DPS को भी फाइल सौंप दी गई है। भारी जुर्माने के साथ-साथ इन पर वैधानिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।

​”हमारी टीम को देखते ही ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। हमने सभी 6 गाड़ियां जब्त कर ली हैं। अब वाहन मालिकों को नोटिस जारी किया जा रहा है। अवैध उत्खनन पर यह जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।”

पवन कोसमा, एसडीएम

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य रेत घाटों पर सन्नाटा पसर गया है। देखना होगा कि भारी जुर्माने के बाद क्या ये सफेदपोश माफिया अपनी हरकतों से बाज आते हैं या नहीं।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!