बिलासपुर संभाग

आलोट में एक दिवसीय पत्रकार सम्मेलन कार्यशाला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

जिला जांजगीर-चांपा  आलोट–ताल जिला रतलाम

राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत की इकाई आलोट–ताल जिला रतलाम तथा नेशनल मीडिया मेन वेलफेयर ट्रस्ट इंडिया (पंजीयन क्रमांक ए.यू.-265) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 11 जनवरी 2026 को स्वर्णकार समाज धर्मशाला आलोट में एक दिवसीय पत्रकार सम्मेलन कार्यशाला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान के पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।


कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुणाल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह नायक प्रदेश महासचिव भारतलाल सोनी  संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल सहित राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत छत्तीसगढ़ के समस्त पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


मंच पर नेशनल मीडिया मेन वेलफेयर ट्रस्ट इंडिया के महानियंत्रक के.सी. यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुणाल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह नायक  प्रदेश अध्यक्ष डी.एस. गुरुदत्ता संरक्षक ओ.पी. सिंह यादव राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष वकील खान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. डी.के. शर्मा प्रदेश सह-सचिव दिनेश जांगलवा प्रदेश महासचिव प्रमोद चरसले एवं ताल अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा मंचासीन रहे।


पत्रकार कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों, डिजिटल मीडिया की भूमिका निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता पत्रकार सुरक्षा तथा संगठन की एकजुटता पर विस्तार से विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता ही समाज को सही दिशा दे सकती है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत ने कहा कि पत्रकार सच्चाई लिखने की ताकत रखता है और जो सच्चाई लिखता है उसे कोई डगमगा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया का देश की आजादी में ऐतिहासिक योगदान रहा है, वहीं वर्तमान समय में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया देश-विदेश की जानकारियां जनता तक शीघ्रता से पहुंचा रहा है।
वहीं

राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के महानियंत्रक के.सी. यादव ने कहा


कि वर्तमान समय में पत्रकारिता करना एक बड़ी चुनौती है, इसके बावजूद पत्रकारों का दायित्व है कि वे सत्य को सामने लाएं। उन्होंने प्रदेश सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग भी की।


स्वागत भाषण प्रदेश सचिव दिनेश जांगलवा ने दिया। इस अवसर पर आलोट नगर में लगातार 27 वर्षों से राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत के बैनर तले सफल पत्रकार सम्मेलन आयोजित करने वाले प्रदेश सचिव दिनेश जांगलवा को छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की राज्य इकाइयों द्वारा शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया जिससे सम्मानित प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।


सम्मेलन को आलोट प्रेस क्लब सचिव निलेश जांगलवा रापमो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. डी.के. शर्मा उपाध्यक्ष राजेंद्र कोठारी प्रदेश सह-सचिव राकेश शर्मा प्रदेश सचिव पूनम शर्मा भरत सोनी रायपुर रामसिंह नायक रायपुर कुणाल गुप्ता जांजगीर महावीर सिंह तोमर गुना राधेश्याम काला भवानी मंडी राजस्थान सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संरक्षक ओपेंद्र सिंह यादव नगर परिषद उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी भाजपा विधानसभा प्रभारी नंदन राज जैन, पूर्व पार्षद प्रेमचंद गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन किशोर सोनी (पत्रिका संवाददाता डग राजस्थान) ने किया जबकि आभार

प्रदर्शन पत्रकार कपिल जांगलवा आलोट द्वारा किया गया


आयोजकों ने सभी अतिथियों पत्रकार साथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन कर पत्रकारों के हितों एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

Mani Ram Azad

संभाग प्रभारी : बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!