बिलासपुर संभाग

सुरतिया खरे पर्यवेक्षक पर पैसे लेने का गंभीर आरोप जांच की मांग

(सारंगढ़-बिलाईगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग के भटगांव परियोजना अंतर्गत सेक्टर धोबनी की महिला पर्यवेक्षक श्रीमती सुरतिया खरे पर आंगनवाड़ी केंद्रों के गर्म भोजन मद में अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगा है। ग्राम धोबनी के युवा नेता रोहित कुमार साहू ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, सारंगढ़ को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, सेक्टर धोबनी के प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं से प्रति माह ₹200-₹200 की वसूली गर्म भोजन की राशि बढ़ाने के बदले की जा रही है। आरोप है कि कई केंद्रों में बच्चों की वास्तविक उपस्थिति कम होने के बावजूद पर्यवेक्षक के निर्देश पर पूरी उपस्थिति दर्ज कराई जाती है, जिससे भोजन मद की राशि बढ़ती है और उसी के एवज में कमीशन लिया जाता है। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से छोटे बच्चों को प्रतिदिन गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन यदि उपस्थिति में हेराफेरी कर राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो यह योजना के उद्देश्य पर सीधा प्रहार है। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि संबंधित पर्यवेक्षक पूर्व में भी अपने कथित कारनामों को लेकर विवादों में रही हैं। अब देखना यह होगा कि लेन-देन के इन आरोपों पर विभागीय जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और दोष सिद्ध होने पर विभाग क्या कार्रवाई करता है। फिलहल इस सम्बन्ध मे जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास ने पर्यावेक्षक को तीन दिनों मे परियोजना अधिकारी भटगांव के अभिमत सहित अपना जवाब प्रस्तुत करने नोटिस जारी किया है।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!