खाकी का खौफ: नाबालिग से 6 महीने तक दुष्कर्म करने वाला दरिंदा संजय यादव गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर भेजा गया सलाखों के पीछे!

- ‘अभियान संवेदना’ के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई…
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ ने एक बार फिर अपना असर दिखाया है। लैलूंगा पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर 6 महीने तक लगातार शारीरिक शोषण करने वाले एक शातिर आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर धर दबोचा है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
शादी का झांसा, फिरवानिियत का खेल : पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की माता ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी लगभग 17 वर्षीय नाबालिग बेटी फरवरी 2025 में गांव के जंगल में बैल चराने गई थी। इसी दौरान आरोपी संजय यादव (उम्र 19 वर्ष) ने नाबालिग की लाचारी का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
आरोपी ने पीड़िता को अपने जाल में फंसाने के लिए “शादी कर पत्नी बनाकर रखने” का झूठा झांसा दिया।वानर-व्यवहार करते हुए आरोपी नाबालिग को अपने साथ ले गया और करीब छह महीने तक लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा। परिजनों द्वारा बार-बार समझाइश दिए जाने के बावजूद दरिंदे पर कोई असर नहीं हुआ।
कानून का शिकंजा : पॉक्सो और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज – पीड़िता की माता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 329/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m) तथा पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) की धारा 4 और 6 के तहत मामला पंजीबद्ध किया।
- पुख्ता सबूत : पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता का जन्म प्रमाण पत्र जब्त कर उसकी उम्र का सत्यापन किया और उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया।
- गिरफ्तारी : पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका : इस सनसनीखेज मामले में त्वरित और पेशेवर कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम के मुख्य सदस्य:
- एसएसपी रायगढ़: श्री शशि मोहन सिंह (दिशा-निर्देशन)
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: श्री अनिल कुमार सोनी (मार्गदर्शन)
- एसडीओपी धरमजयगढ़: श्री सिद्धांत तिवारी (पर्यवेक्षण)
- थाना प्रभारी लैलूंगा: उपनिरीक्षक गिरधारी साव
- अन्य टीम सदस्य: प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रीतम बघेल, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा, प्रधान आरक्षक जयशरण चंद्रा एवं आरक्षक सुमित एक्का।




