रायपुर

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 100 अधिकारियों-कर्मचारियों का एक साथ तबादला; तत्काल प्रभाव से एकपक्षीय भारमुक्त…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग में मंत्रालय स्तर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग आदेश जारी करते हुए जिला आबकारी अधिकारी (DEO), सहायक जिला आबकारी अधिकारी (ADEO) और आबकारी उप निरीक्षकों (EI/ESI) समेत कुल 100 अधिकारियों व कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया है। शासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी स्थानांतरित अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से एकपक्षीय भारमुक्त (Relieve) कर दिया है और स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उनका आगामी वेतन पुरानी पदस्थापना से आहरित नहीं किया जाएगा।

31 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों (ADEO) का फेरबदल: राज्य भर के 31 ADEO बदले गए हैं। सेउकराम भाण्डेकर को नारायणपुर तथा कुसुमलता जोल्हे को गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा शराब विनिर्माण ईकाइयों, उड़नदस्ता टीमों और निगम मुख्यालयों में व्यापक फेरबदल किया गया है।

विभाग में बड़े बदलाव के मुख्य बिंदु:

12 जिला आबकारी अधिकारियों (DEO) के तबादले : प्रशासनिक सर्जरी के तहत 12 DEO स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें परिवीक्षाधीन अधिकारियों को जिलों का स्वतंत्र प्रभार मिला है – पवन नेताम को जशपुर, डिम्पल कोर्राम को दंतेवाड़ा, डेविड कुमार नारंग को कोरिया, कुलदीप को सूरजपुर, और सुशांत तिवारी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। वहीं, आशा सिंह को नवा रायपुर मुख्यालय और दीपक कुमार ठाकुर को गरियाबंद भेजा गया है।

31 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों (ADEO) का फेरबदल: राज्य भर के 31 ADEO बदले गए हैं। सेउकराम भाण्डेकर को नारायणपुर तथा कुसुमलता जोल्हे को गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा शराब विनिर्माण ईकाइयों, उड़नदस्ता टीमों और निगम मुख्यालयों में व्यापक फेरबदल किया गया है।

57 आबकारी उप निरीक्षकों (EI/ESI) की नई पदस्थापना : मैदानी स्तर पर सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 57 उप निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों के प्रभार बदले गए हैं, जिनमें से कई तबादले प्रशासनिक आधार पर तथा कई स्वयं के व्यय पर किए गए हैं।

मंत्रालय (महानदी भवन) से अवर सचिव के. एल. कश्यप के हस्ताक्षर से जारी इस थोक तबादला सूची से पूरे आबकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। 

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!