रायगढ़

घरघोड़ा पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक : SECL कॉलोनी में चोरी का कुछ ही घंटों में पर्दाफाश, 3 शातिर चोर गिरफ्तार!…

रायगढ़। जिले में अपराधियों पर पुलिस का खौफ साफ नजर आने लगा है। SECL की निर्माणाधीन कॉलोनी से सामान पार करने वाले तीन शातिर चोरों को घरघोड़ा पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस की इस बिजली जैसी तेज कार्रवाई से क्षेत्र के कबाड़ियों और चोर-उचक्कों में हड़कंप मच गया है।

रात के अंधेरे में दिया था वारदात को अंजाम – मामला SECL की निर्माणाधीन कॉलोनी का है, जहाँ 19-20 जुलाई की दरमियानी रात करीब 2 बजे चोरों ने धावा बोला। निर्माण कार्य में लगे मुंशी अजय सिंह (मूल निवासी गाजीपुर, यूपी) की शिकायत के अनुसार, चोरों ने साइट से ₹10,000 की कीमत के 15 से 20 प्लास्टिक ड्रम और एक टुल्लू मोटर पर हाथ साफ कर दिया था। 24 जुलाई को जैसे ही थाने में एफआईआर (अपराध क्रमांक 235/2026, धारा 303(2) BNS) दर्ज हुई, घरघोड़ा पुलिस एक्शन मोड में आ गई।

मुखबिर तंत्र का बिछा जाल, कंचनपुर से दबोचे गए तीन आरोपी – थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना एक पल गंवाए घटना स्थल पर दबिश दी। सुपरवाइजरों और मजदूरों से तीखे सवाल-जवाब और सटीक मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस का शक ग्राम कंचनपुर के तीन युवकों पर गहराया।

​पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया:

  • बसंत राठिया (निवासी- कंचनपुर)
  • दिलीप राठिया (निवासी- कंचनपुर)
  • मिलन राठिया (निवासी- कंचनपुर)

कड़ाई से पूछताछ में उगला सच, कबाड़ी भी पुलिस के रडार पर! – खाकी का खौफ देखते ही तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि चोरी किए गए 13 ड्रम और टुल्लू मोटर को उन्होंने घूम-घूमकर कबाड़ खरीदने वालों को औने-पौने दामों में बेच दिया था।

बरामदगी : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 प्लास्टिक ड्रम जप्त कर लिए हैं। मामले में धारा 3(5) BNS जोड़ते हुए तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों की भी धरपकड़ के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है।

इन जांबाज़ों ने दिखाई मुस्तैदी – इस त्वरित और सटीक कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, ASI डेविड टोप्पो, प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, आरक्षक उद्धोराम पटेल और आरक्षक बसंत तिर्की की अहम भूमिका रही।

एसएसपी का कड़ा संदेश – “त्वरित विवेचना, सक्रिय मुखबिर तंत्र और प्रभावी पुलिसिंग के बल पर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के कठघरे तक पहुंचाया जा रहा है। अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”

श्री शशि मोहन सिंह (एसएसपी, रायगढ़)

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!