दुर्ग में 9 पुलिस अधिकारियों के तबादले, एसएसपी विजय अग्रवाल ने जारी किया आदेश…

दुर्ग। जिले में कानून-व्यवस्था की बड़ी ‘सर्जरी’ करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में तगड़ा फेरबदल किया है। प्रशासनिक कसावट लाने के मकसद से 4 निरीक्षकों (टीआइ) और 5 उप-निरीक्षकों (एसआई) के तबादले का फरमान जारी कर दिया गया है।
इस अचानक हुए ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसएसपी का आदेश बेहद सख्त है— “बगैर देरी किए तत्काल प्रभाव से नई पोस्टिंग पर ज्वाइन करें!”
तबादला एक्सप्रेस : जानिए किस अफसर को मिली कहां की कमान? –
SSP के इस बड़े एक्शन के बाद जिले के कई थानों के समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। नीचे दी गई सूची में देखिए किसका विकेट गिरा और किसे मिली नई जिम्मेदारी :

क्या है इस बड़े फेरबदल के मायने? – सूत्रों की मानें तो यह सामान्य तबादला नहीं है, बल्कि आगामी दिनों में कानून व्यवस्था को लोहे जैसा मजबूत करने और प्रशासनिक संतुलन बैठाने की दिशा में उठाया गया एक बेहद कड़ा कदम है। कई थानों में लंबे समय से जमे चेहरों को बदलकर SSP विजय अग्रवाल ने साफ संदेश दे दिया है कि काम में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
SSP का सख्त अल्टीमेटम : सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपना पुराना प्रभार छोड़कर नई जगह कार्यभार ग्रहण करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। बहानेबाजी या देरी के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी गई है।




