रायपुर

बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन विभाग में तबादलों का ‘चाबुक’, कई अधिकारी इधर से उधर…

नवा रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कसावट लाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अधिकारियों के थोक में तबादले कर दिए हैं। महानदी भवन से जारी ताजा आदेश के अनुसार, प्रदेश के कई महत्वपूर्ण शहरों के कार्यपालन और सहायक अभियंताओं की जिम्मेदारी बदल दी गई है।

रायपुर से बिलासपुर तक फेरबदल – इस फेरबदल में सबसे प्रमुख नाम लाल महेन्द्र प्रताप सिंह का है, जिन्हें रायपुर नगर निगम से हटाकर अब बिलासपुर नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बिलासपुर में पदस्थ ललित कुमार त्रिवेदी को पदोन्नत करते हुए वहीं प्रभारी कार्यपालन अभियंता बनाया गया है।

किसे कहाँ मिली नई जिम्मेदारी? (मुख्य सूची)

सुनील दुबे को मिला अतिरिक्त प्रभार – तबादला सूची के साथ ही शासन ने श्री सुनील दुबे (कार्यपालन अभियंता, रिसाली) पर बड़ा भरोसा जताया है। उन्हें उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ प्रभारी अधीक्षण अभियंता और संयुक्त संचालक (दुर्ग) का महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

“7 दिन के भीतर ज्वाइनिंग का अल्टीमेटम”

शासन ने इस आदेश में सख्त तेवर अपनाए हैं। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 7 दिनों के भीतर अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। आदेश में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि समय पर ज्वाइनिंग नहीं हुई, तो अधिकारियों का वेतन रोक दिया जाएगा और उनके नियंत्रण अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

सियासी गलियारों में चर्चा : माना जा रहा है कि विकास कार्यों में तेजी लाने और नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए यह “सर्जिकल स्ट्राइक” की गई है। उप सचिव भगवत जायसवाल के हस्ताक्षर से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!