रायगढ़

रायगढ़ पुलिस का कड़ा प्रहार : मासूम से दरिंदगी की कोशिश करने वाला पड़ोसी सलाखों के पीछे…

रायगढ़। मासूमों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह के कड़े तेवरों का असर एक बार फिर देखने को मिला है। खेलने के बहाने 13 वर्षीय मासूम को अपने घर ले जाकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पड़ोसी को महिला थाना पुलिस ने सायबर सेल की मदद से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

भरोसे का कत्ल : घर में अकेली थी मासूम – ​घटना 10 अप्रैल की है, जब पीड़िता के माता-पिता एक विवाह समारोह में शामिल होने पत्थलगांव गए हुए थे। सूनेपन का फायदा उठाकर पड़ोसी हेमंत कुर्रे (26 वर्ष) ने मासूम को बहला-फुसलाकर खेलने के बहाने अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ अश्लील हरकतें की। डरी-सहमी बच्ची ने तुरंत फोन पर अपनी मां को आपबीती सुनाई।

एक्शन मोड में पुलिस : सायबर टीम ने दबोचा – ​12 अप्रैल को जैसे ही परिजनों ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था, जिसे पकड़ने के लिए महिला थाना और थाना जूटमिल की टीम ने जाल बिछाया। अंततः सायबर टीम के तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी को चक्रधर नगर क्षेत्र से धर दबोचा गया।

इन धाराओं के तहत हुई कार्रवाई

​पुलिस ने आरोपी हेमंत कुर्रे के खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कसते हुए निम्नलिखित धाराओं में मामला दर्ज किया है:

  • भारतीय न्याय संहिता (BNS): धारा 74, 75(1)(i)
  • पॉक्सो एक्ट (POCSO): धारा 8
  • परिणाम: आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी का कड़ा संदेश : “अपराध छिपाएं नहीं, पुलिस को बताएं” – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि – “नाबालिगों और महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के लिए रायगढ़ में कोई जगह नहीं है। पुलिस ऐसी शिकायतों पर बिना देरी किए त्वरित और कठोरतम कार्रवाई कर रही है। समाज को चाहिए कि ऐसे मामलों को छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस के सामने आएं।”

टीम की सफलता : इस त्वरित कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त, एएसआई विल्फ्रेड मसीह, सरस्वती महापात्रे और सायबर/पेट्रोलिंग टीम के आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव व अखिलेश कुशवाहा की अहम भूमिका रही।

रायगढ़ पुलिस: सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!