रायगढ़ : ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत कृष्णापुर डैम पर पुलिस का छापा; जुआ खेलते 3 गिरफ्तार…

रायगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” ने एक बार फिर जुआरियों की कमर तोड़ दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के कड़े रुख के बाद, कोतरारोड़ पुलिस ने कृष्णापुर डैम के पास जुआ फड़ पर दबिश देकर तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित एक्शन : 25 फरवरी की रात थाना प्रभारी कोतरारोड़, निरीक्षक मोहन भारद्वाज को सटीक सूचना मिली कि कृष्णापुर डैम के पास कुछ लोग बड़े पैमाने पर तास के पत्तों से दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की और मौके पर छापेमारी की।
गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी : पुलिस ने मौके से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनका विवरण इस प्रकार है:
- परमेश्वर चौहान (32 वर्ष), निवासी बांजीनपाली, रायगढ़।
- राजकुमार ब्रज (36 वर्ष), निवासी रामभांटा, रायगढ़।
- तुलसी चौहान (30 वर्ष), निवासी ग्राम मल्दा, पुसौर।
बरामद सामग्री :
- नगद राशि: ₹5,600 (जुआ फड़ और आरोपियों के पास से)
- सामग्री: 52 पत्ती ताश की गड्डी।
कानूनी कार्रवाई और टीम : पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3, 2 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक संदीप कौशिक, चुडामणी गुप्ता और शिवा प्रधान की भूमिका अहम रही।
रायगढ़ पुलिस का संदेश : जिले में जुआ, सट्टा और नशीले पदार्थों जैसे अवैध कारोबार पर “ऑपरेशन अंकुश” निरंतर जारी रहेगा। किसी भी असामाजिक गतिविधि में शामिल व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।




