बिलासपुर संभाग

नेगुरडीह धान मंडी में भारी अनियमितता का आरोप मंडी प्रभारी नदारद पत्रकारों से अभद्रता

जांजगीर-चांपा जिले के शाखा शिवरीनारायण अंतर्गत ग्राम नेगुरडीह स्थित धान उपार्जन केंद्र में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार मंडी प्रभारी नियमित रूप से मंडी में उपस्थित नहीं रहते जिससे संपूर्ण व्यवस्था कुछ गिने-चुने  के भरोसे संचालित की जा रही है।


ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि मंडी प्रभारी की आदेश अनुसार  धान तौल में गड़बड़ी की जा रही है। मंडी परिसर में फटे हुए बोरों में भरा धान तथा बिखरा हुआ धान साफ दिखाई दे रहा है जिससे धान की गुणवत्ता और किसानों के हितों पर सीधा असर पड़ रहा है।

इसी दौरान मंडी में पहुंचे पत्रकारों के साथ प्रभारी के चुने हुए कुछ हेमाल के द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। हेमाल ने पत्रकारों को रोकने का प्रयास किया गया मंडी परिसर में पत्रकारों को प्रवेश अथवा रिपोर्टिंग का कोई अधिकार नहीं है। यह व्यवहार न केवल प्रेस की स्वतंत्रता पर सवाल खड़ा करता है बल्कि मंडी में चल रही अव्यवस्थाओं को छिपाने का प्रयास भी प्रतीत होता है।


स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि मंडी में सब कुछ पारदर्शी और नियमों के अनुसार हो रहा होता तो पत्रकारों को रोकने या उनसे दुर्व्यवहार करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। मंडी में व्याप्त अव्यवस्था और अधिकारियों की लापरवाही से किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

और कुछ किसानों का कहना है कि तौल में 40/700/ के बजाया 41/700/ लिया जा रहा है जो की सरकारी नियम के खिलाफ है

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि नेगुरडीह धान मंडी की जांच कराई जाए मंडी प्रभारी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो।

Mani Ram Azad

संभाग प्रभारी : बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!