बिलासपुर संभाग

ग्राम परसदा में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शासकीय हाई स्कूल में डांस प्रतियोगिता का आयोजन

जिला जांजगीर-चांपा के ब्लॉक अकलतरा अंतर्गत ग्राम परसदा स्थित शासकीय हाई स्कूल में 26 जनवरी 2026 को भारत का 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। डांस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देश की एकता अखंडता वीर जवानों के बलिदान और भारत की सांस्कृतिक विविधता पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों अभिभावकों एवं ग्रामीणों को भावविभोर कर दिया।

विद्यालय के शिक्षकों ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संविधान अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी और देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की सराहना की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और पूरे ग्राम परसदा में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!