बी.एस.सी. की फर्जी अंकसूची मामला : जिला शिक्षा अधिकारी पर गंभीर आरोप जांच को जानबूझकर रोके जाने का संदेह

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला शिक्षा विभाग में एक बार फिर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। शिक्षक चंदराम यादव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दलदली
विकासखंड कसडोल जिला बलौदाबाजार भाटापारा पर फर्जी बी.एस.सी. अंकसूची के आधार पर नौकरी करने की शिकायत के बावजूद जांच प्रक्रिया को जानबूझकर अधूरा रखने के आरोप लगे हैं।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर (छ.ग.) द्वारा पत्र क्रमांक 3701 दिनांक 10/09/2025 एवं पत्र क्रमांक 5185 दिनांक 04/11/2025 के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी
जिला जांजगीर–चांपा को आवश्यक अभिलेखनियुक्ति आदेश चयन सूची पूर्व जांच प्रतिवेदन एवं भर्ती के समय प्रस्तुत बी.एस.सी. की सत्यापित अंकसूची प्रेषित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।बार-बार पत्राचार के बावजूद अंकसूची गायब।सूत्रों के अनुसार कई बार पत्राचार के बाद भी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बी.एस.सी. की सत्यापित अंकसूची अब तक प्रेषित नहीं की गई है, जिससे जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। यह स्थिति गंभीर सवाल खड़े करती है कि यदि दस्तावेज सही हैं तो उन्हें भेजने में देरी क्यों की जा रही है।
आदेशों की अवहेलना या संरक्षण
शिक्षा विभाग के जानकारों का कहना है कि यह रवैया उच्च अधिकारियों के आदेशों की खुली अवहेलना को दर्शाता है। साथ ही यह आशंका भी गहराती जा रही है कि कहीं आरोपी शिक्षक को प्रशासनिक संरक्षण तो नहीं दिया जा रहा
भ्रष्टाचार की आशंका से इनकार नहीं
जिला शिक्षा अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। दस्तावेजों को रोके जाने से संलिप्तता और भ्रष्टाचार की आशंका से इनकार नहीं किया जा
सकता। यह मामला केवल एक शिक्षक की नियुक्ति तक सीमित नहीं बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगाता है।जांच अधूरी कार्रवाई लंबित बी.एस.सी. अंकसूची के अभाव में जांच प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है। इससे न केवल शासन की साख प्रभावित हो रही है बल्कि योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय भी हो रहा है।
उच्च स्तरीय जांच की मांग प्रकरण को लेकर मांग उठ रही है कि मामले की स्वतंत्र एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं शिक्षक के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रकरण को सतर्कता ईओडब्ल्यू को सौंपने की भी मांग तेज हो रही है।




