रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: फ्रेंड्स कॉलोनी चोरी कांड का 48 घंटे में खुलासा, 25 लाख के जेवरात और नकदी बरामद…

रायगढ़ | 31 दिसंबर, 2025 रायगढ़ के पॉश इलाके फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए महज 48 घंटों के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने झाड़ियों में छिपाई गई बंद तिजोरी को बरामद कर लिया है, जिसमें मौजूद शत-प्रतिशत कीमती जेवरात सुरक्षित पाए गए हैं।

झाड़ियों में मिली बंद तिजोरी – ​पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में आज सुबह चलाए गए एक सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान, पुलिस टीम को न्यू अग्रोहा धाम भवन के पीछे झाड़ियों में एक संदिग्ध तिजोरी दिखाई दी। यह वही तिजोरी थी जिसे चोरों ने आलोक अग्रवाल के सूने मकान से पार किया था। पुलिस ने प्रार्थी आलोक अग्रवाल और उनके परिजनों की मौजूदगी में विधिवत पंचनामा कर तिजोरी खुलवाई।

बरामदगी का विवरण -तिजोरी खुलने पर घरवाले और पुलिस दोनों ने राहत की सांस ली। बरामद किए गए सामानों की कुल कीमत लगभग 25.64 लाख रुपये आंकी जा रही है:

  • सोने-चांदी के जेवरात : 27 तोला (बाजार मूल्य लगभग 25 लाख रुपये)
  • नकद राशि : 64,000 रुपये

क्या था पूरा मामला? – ​फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी आलोक अग्रवाल 27 दिसंबर को निजी काम से रायपुर गए थे। 29 दिसंबर को जब कामवाली बाई घर पहुँची, तो उसे घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। संदिग्ध स्थिति देख आलोक के बड़े भाई गौरव अग्रवाल मौके पर पहुँचे। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने बेडरूम की ग्रिल तोड़कर भीतर प्रवेश किया और घर में रखी भारी-भरकम तिजोरी और अलमारी का सामान चोरी कर लिया था। घटना की रिपोर्ट थाना कोतरारोड में दर्ज कराई गई थी।

इनकी रही मुख्य भूमिका – ​इस त्वरित कार्रवाई में कोतरारोड थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, साइबर सेल की टीम और डॉग स्क्वायड की अहम भूमिका रही। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पुलिस की मुस्तैदी और वैज्ञानिक जांच के कारण हम चोरी गया माल बरामद करने में सफल रहे। आरोपियों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।” पुलिस प्रशासन, रायगढ़

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!