जशपुर

ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस ने विफल की गौ तस्करी की कोशिश, 5 गौवंश मुक्त, 2 तस्कर गिरफ्तार…

जशपुर (छत्तीसगढ़): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत जशपुर पुलिस को गौ तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। चौकी सोनक्यारी पुलिस ने ग्रामीणों की सजगता से जंगल के रास्ते पैदल ले जाए जा रहे 5 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ग्रामीणों की मुस्तैदी से पकड़े गए तस्कर : मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 दिसंबर को ग्राम कोयली बथान निवासी जगदेव राम और उनके साथी जब बलादरपाठ की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में गौवंशों को जंगल के रास्ते हांकते हुए देखा। शक होने पर ग्रामीणों ने उन्हें रोका और तत्काल चौकी सोनक्यारी पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही : सूचना मिलते ही सोनक्यारी चौकी पुलिस ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर दो संदिग्धों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों की पहचान किशोर मिंज (43 वर्ष) और बुलकन तिर्की (40 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम सरईटोली (थाना सन्ना) के रूप में हुई।

​आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इन पशुओं को झारखंड के गोविंदपुर ले जा रहे थे। जब पुलिस ने उनसे परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, तो वे कोई भी कागज पेश नहीं कर सके।

मुख्य बातें :

  • बरामदगी : 05 नग गौवंश (पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया)।
  • धाराएं : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, और 10 के तहत मामला दर्ज।
  • फरार आरोपी : पुलिस ने गौवंश खरीदने वाले मास्टरमाइंड की पहचान कर ली है, जो फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।
  • टीम : इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी एएसआई वैभव कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक विशाल गुप्ता और आरक्षक विमल मिंज की मुख्य भूमिका रही।

“जशपुर पुलिस गौ तस्करी के खिलाफ अत्यंत संवेदनशील है। ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत हमारी टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। किसी भी हाल में अवैध पशु तस्करी को पनपने नहीं दिया जाएगा।”

शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!