बालोद

भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की द्वितीय प्रवेश सूची जारी, 31 जुलाई तक दाखिले का अवसर

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद। जिले के प्रतिष्ठित भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों की द्वितीय प्रावीण्य (मेरिट) सूची जारी कर दी गई है। कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की आस लगाए बैठी छात्राओं के लिए दाखिला लेने का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों के तहत सूची में अनुशंसित छात्राएं 31 जुलाई 2026 तक अपनी प्रवेश प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकती हैं।

महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, द्वितीय प्रवेश सूची में चयनित छात्राओं को 27 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रवेश लेने की सुविधा प्रदान की गई है। महाविद्यालय परिसर में प्रवेश से जुड़ी समस्त औपचारिकताएं प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के मध्य संपन्न कराई जाएंगी।

दाखिला लेने के लिए महाविद्यालय पहुंचने वाली छात्राओं को प्रवेश समिति के समक्ष निम्नलिखित दस्तावेज एवं सामग्रियां प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा जिनमें शैक्षणिक योग्यता व अन्य संबंधित सभी मूल दस्तावेज (भौतिक सत्यापन हेतु)। ऑनलाइन भरे गए प्रवेश आवेदन पत्र की प्रिंटेड प्रति। एक टिकट साइज फोटो तथा नियमानुसार निर्धारित प्रवेश शुल्क सहित जमा करना होगा। प्रवेश समिति द्वारा दस्तावेजों के सूक्ष्म परीक्षण और सत्यापन के उपरांत ही छात्राओं का दाखिला अंतिम रूप से स्वीकृत किया जाएगा।

महाविद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा यानी 31 जुलाई 2026 तक उपस्थित न होने वाली छात्राओं की दावेदारी निरस्त कर दी जाएगी और उन्हें दोबारा अवसर नहीं मिलेगा। इसके पश्चात रिक्त रह गई सीटों पर प्रावीण्यता (मेरिट) क्रम के अनुसार प्रतीक्षा सूची की अन्य योग्य छात्राओं को दाखिला दे दिया जाएगा।

अतः कॉलेज प्रशासन ने सभी चयनित छात्राओं से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपने समस्त मूल दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय पहुंचकर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

Feroz Ahmed Khan

संभाग प्रभारी : दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!