बिलासपुर में स्वास्थ्य पहल : डॉ. अनिल डनसेना हर रविवार लगाएंगे निःशुल्क फेफड़ा रोग परामर्श शिविर…

बिलासपुर: ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान को गति देने और श्वसन रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से न्यायधानी बिलासपुर में एक सराहनीय पहल की शुरुआत की जा रही है। शहर के प्रसिद्ध छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार डनसेना (MBBS, MD Respiratory Medicine) द्वारा अब प्रत्येक रविवार को मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बढ़ते प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के बीच बड़ी राहत : आज के दौर में बढ़ते प्रदूषण, धूम्रपान और अनियमित दिनचर्या के कारण फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। कई बार लोग सामान्य सर्दी-खांसी या सांस फूलने जैसी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में अस्थमा या COPD जैसी गंभीर बीमारियों का रूप ले लेती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए लंग्स एंड चेस्ट केयर क्लीनिक, सरकंडा में इस विशेष शिविर की रूपरेखा तैयार की गई है।
शिविर की मुख्य विशेषताएं :
- परामर्श का समय: प्रत्येक रविवार, प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक।
- स्थान: लंग्स एंड चेस्ट केयर क्लीनिक, श्री प्लाजा, अशोक नगर चौक (इंडियन कॉफी हाउस के पास), सरकंडा, बिलासपुर।
- निशुल्क सुविधाएं: विशेषज्ञों द्वारा परामर्श एवं पंजीयन पूरी तरह निःशुल्क।
इन बीमारियों का होगा निदान :
शिविर में फेफड़ों और छाती से संबंधित विभिन्न रोगों के लिए विशेष सलाह दी जाएगी, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
- बार-बार होने वाली सर्दी-खांसी और एलर्जी।
- अस्थमा (Asthma) एवं दमा (COPD)।
- टीबी (TB) एवं निमोनिया।
- छाती में पानी भर जाना या सीने में जकड़न।
- घबराहट, बेचैनी और पैरों में सूजन।
डॉ. अनिल कुमार डनसेना का संदेश:
“अक्सर लोग सांस से जुड़ी तकलीफों को मौसमी मानकर टाल देते हैं। टीबी और अस्थमा जैसी बीमारियों का यदि सही समय पर निदान हो जाए, तो मरीज एक सामान्य और स्वस्थ जीवन जी सकता है। इस शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक विशेषज्ञ चिकित्सा पहुंचाना और समाज को फेफड़ों के रोगों के प्रति जागरूक करना है।”
पंजीयन है अनिवार्य : शिविर में सुव्यवस्थित जांच के लिए अग्रिम पंजीयन (Advance Registration) अनिवार्य रखा गया है। इच्छुक नागरिक मोबाइल नंबर 7067791891 पर संपर्क कर अपना निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। आयोजकों ने आम जनता से अपील की है कि स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।




