चैत्र नवरात्रि : बालोद में झलमला मंदिर के लिए रूट डायवर्जन व पार्किंग प्लान

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु पुलिस ने विशेष यातायात प्रबंध तैयार किए हैं। गंगा मैय्या मंदिर झलमला में भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया गया है।

पर्व व आयोजन विवरण
19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक गंगा मैय्या मंदिर झलमला में ज्योति कलश स्थापना, धार्मिक कार्यक्रम व मेला आयोजित होगा। श्रद्धालुओं व दर्शनार्थियों की बड़ी संख्या से यातायात सुगम रखने हेतु रूट चार्ट तैयार किया गया। बड़े मालवाहक वाहनों को झलमला मार्ग से प्रतिबंधित कर वैकल्पिक रास्ते अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।
नेतृत्व व निर्देश
पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त एसपी मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी बोनीफास एक्का व यातायात प्रभारी रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में यह योजना बनी। सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु विशेष निगरानी रखी जाएगी।
छत्तीसगढ़ पुलिस का अपील व सुझाव
बालोद पुलिस ने मालवाहक वाहन चालकों से परिवर्तित मार्ग का पालन करने की अपील की है। दर्शनार्थी निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें, ताकि भीड़-भाड़ न हो। यह व्यवस्था पर्वकाल में सुचारू यातायात व सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

रूट डायर्वन इस प्रकार है-
धमतरी तरफ से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन धमतरी-गुरूर-झलमला तिराहा-पड़कीभाठ बायपॉस-पाररास होते हुए बटेरा चौक लोहारा से गतव्य स्थान के लिए आगे बढेंगे। दुर्ग से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन दुर्ग-गुण्डरदेही-पड़कीभाठ-बायपास होते हुए बटेरा चौक लोहारा से गतव्य स्थान के लिए आगे बढेंगे। राजहरा की ओर से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन राजहरा-कुसुमकसा-बटेरा चौक लोहारा-पाररास बायपॉस-पड़कीभाठ होते हुए गतव्य स्थान के लिए आगे बढेंगे। इसी प्रकार राजनांदगांव की ओर से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन राजनांदगांव-लोहारा-बटेराचौक-पाररास बायपॉस-पड़कीभाठ होते हुए गतव्य स्थान के लिए आगे बढेंगे। उपरोक्त रूट डायवर्सन चार्ट सभी बड़ी मालवाहक वाहनों के लिए दिनांक 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक लागू रहेगा।
गंगा मैय्या परिसर झलमला बालोद में आने वाले वाहन चालको एवं श्रद्वालुओं के लिए 04 स्थानों में पार्किंग स्थान बनाया गया है। धमतरी गुरूर की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों ‘‘पुलिस कॉलोनी परिसर’’ झलमला में पार्किंग करेंगें। दुर्ग गुण्डरदेही की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों ‘‘झलमला बाजार चौक’’ में पार्किंग करेंगे एवं राजहरा राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहन ‘‘सिवनी मैदान पार्किंग’’ एवं ‘‘बालोद बाजार’’ हीरापुर जाने मोड़ के सामने पार्किंग करेंगे।
दर्शनार्थियों एवं आम जनता से यातायात पुलिस बालोद की अपील निर्धारित स्थानों में ही वाहनों की पार्किंग करें, निर्धारित पार्किंग स्थानों में ही वाहन पर्किंग कर सवारी उतारें, बड़ी मालवाहक वाहन चालक/परिचालक एवं मालिक परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें, यातायात व्यवस्था बनाने एवं शांतिपूर्ण तरीके से चैत्र नवरात्रि पर्व के आयोजन हेतु जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद का सहयोग करें। अधिक जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम बालोद 𝟵𝟰𝟳𝟵𝟭-𝟵𝟭𝟭𝟲𝟬, यातायात कार्यालय बालोद 𝟳𝟳𝟰𝟵𝟮-𝟮𝟯𝟴𝟭𝟳 पर संपर्क करें।
“नवरात्रि में झलमला मंदिर हेतु रूट डायवर्जन व पार्किंग अनिवार्य है। मालवाहक चालक वैकल्पिक मार्ग अपनाएं, दर्शनार्थी चिह्नित स्थान पर ही पार्क करें। सुगम-सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।”
रविशंकर पाण्डेय
यातायात प्रभारी, बालोद




