रायगढ़

मिशन नारी सुरक्षा : नहानी घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने वाला ‘बृजेश महंत’ गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने पहुंचाया जेल…

रायगढ़ | महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले शोहदों के लिए रायगढ़ के नए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ संदेश दे दिया है – “अपराध करो और सलाखों के पीछे जाओ।” महिला थाना पुलिस ने नहानी घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और विरोध करने पर मां-बेटी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को महज चंद घंटों में दबोच लिया है।

दुस्साहस : बाथरूम में घुसा, विरोध पर मां-बेटी को पीटा – मामला 4 मार्च की दोपहर का है। जूटमिल थाना क्षेत्र का निवासी बृजेश दास महंत (26 वर्ष) अपनी तमाम हदें पार कर गया। आरोपी ने युवती को नहाते हुए देखने की नीयत से नहानी घर में प्रवेश किया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

​पीड़िता ने जब हिम्मत दिखाकर विरोध किया, तो आरोपी ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। शोर सुनकर जब पीड़िता की मां बचाने आई, तो आरोपी ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। पीड़िता के पिता के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी उन्हें भी धक्का देकर वहां से फरार हो गया, लेकिन कानून के हाथों से नहीं बच सका।

महिला थाना प्रभारी का ‘क्विक एक्शन’ – जैसे ही पीड़िता ने महिला थाना में गुहार लगाई, नवनियुक्त थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने बिना वक्त गंवाए अपनी टीम के साथ आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिसिया दबाव के आगे आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

इन संगीन धाराओं में पिसा आरोपी :

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75(2), 77, और 115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी का दो टूक संदेश : “बख्शने का सवाल ही नहीं” – इस मामले पर एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त रुख सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा :

“रायगढ़ जिले में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, छेड़छाड़ या हिंसा करने वालों की जगह सिर्फ सलाखों के पीछे है। अपराधियों के विरुद्ध ऐसी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी कि वे दोबारा अपराध करने से पहले सौ बार सोचेंगे।”

पुलिस टीम की मुस्तैदी : इस त्वरित कार्रवाई में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, एएसआई विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव और महिला थाना स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस की इस फुर्ती की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!