जशपुर

पत्थलगांव में रिश्तेदारी शर्मसार : जीजा और उसके भाई ने मिलकर साले से की ₹60 लाख की गुड़ धोखाधड़ी, बंद खाते के थमाए चेक , FIR दर्ज…

जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक प्रतिष्ठित व्यापारी ने अपने ही सगे जीजा और उनके भाई पर ₹60 लाख की ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला? – कश्मीरी गली पत्थलगांव निवासी आलोक गर्ग, जो मेसर्स तिरुपति इंटरप्राईजेज के संचालक हैं, ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि सूरजपुर निवासी हितेश अग्रवाल (सोनू) उनके रिश्ते के जीजा हैं। हितेश अग्रवाल और उनके भाई रितेश अग्रवाल (मोनू) सूरजपुर में मेसर्स श्याम मेटल प्रोडक्टस और मेसर्स श्याम इण्डस्ट्रीज के संचालक हैं।

​व्यावसायिक संबंधों के चलते, आरोपियों ने आलोक गर्ग से गुड़ का व्यवसाय करने हेतु लोकल गुड़ की मांग की। इस पर, आलोक गर्ग ने अपने फर्म मेसर्स तिरुपति इंटरप्राईजेज से आरोपियों को लगभग ₹60 लाख का गुड़ प्रदाय किया।

पैसे मांगने पर टालमटोल और बंद खाता का चेक: : जब आलोक गर्ग ने गुड़ की राशि मांगी, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। विवाद बढ़ने पर सामाजिक समझौते के दौरान, आरोपियों ने आलोक गर्ग को दो चेक सौंपे :

  • पंजाब नेशनल बैंक का चेक: ₹19,30,290 का, दिनांक 10/11/2025।
  • भारतीय स्टेट बैंक का चेक: ₹39,73,530 का, दिनांक 09/11/2025।

​आलोक गर्ग ने जब 12/01/2026 को इन चेकों को बैंक में आहरण के लिए जमा किया, तो पता चला कि दोनों खाते पहले ही बंद हो चुके थे। आरोपियों ने जानबूझकर बंद खातों के चेक देकर प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी की है।

पुलिस की कार्यवाही : प्रार्थी आलोक गर्ग द्वारा प्रस्तुत आवेदन और साक्ष्यों के आधार पर, पत्थलगांव थाना पुलिस ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 318-4 (छल) और 3-5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक अपराधिक प्रकरण दर्ज करने और छली गई राशि निर्मुक्त करने का आश्वासन दिया है।

यह घटना समाज में रिश्तों पर विश्वास को कमजोर करती है। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जाँच कर रही है। 

पूर्व में प्रकाशित खबर :

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!