कोरबा

कोरबा में निर्माणधीन दीवार गिरने से मासूम की मौत, दो युवक गंभीर ; जेसीबी की लापरवाही ने छीनी 2 साल के बच्चे की जान…

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण बन तालाब के पास शुक्रवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक निर्माणाधीन फ्लैट की बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम धनेश कर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

कैसे हुआ हादसा? – ​यह दर्दनाक वाकया शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण बन तालाब काली मंदिर के पास एक फ्लैट का निर्माण कार्य चल रहा है।

  • लापरवाही का आलम : बाउंड्री वॉल के ठीक दूसरी तरफ जेसीबी मशीन से मलबा और रेत हटाने का काम किया जा रहा था।
  • दीवार पर दबाव : काम के दौरान जेसीबी का जोरदार धक्का दीवार पर लगा, जिससे दीवार का एक बड़ा हिस्सा ढह गया।
  • चपेट में आए मासूम और राहगीर : उस वक्त पास में ही 2 साल का मासूम धनेश खेल रहा था और कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे, जो अचानक मलबे के नीचे दब गए।

हताहतों का विवरण : हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।

  • धनेश कर्ष (2 वर्ष) : मलबे में दबने से मौके पर ही दम तोड़ दिया।
  • संजू कर्ष (20 वर्ष) : गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
  • विशाला यादव (18 वर्ष) : गंभीर चोटें आई हैं, उपचार जारी है।

​दीवार गिरने से न केवल जनहानि हुई, बल्कि वहां खड़ी एक सवारी ऑटो और एक मोटरसाइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

​”हम वहां खड़े थे कि अचानक पूरी दीवार हम पर गिर गई। संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों की मदद से हमें बाहर निकाला गया।”

विशाल यादव, घायल

पुलिस की कार्रवाई : ​घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी मोतीलाल पटेल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और निर्माण कार्य में बरती गई सुरक्षा चूकों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जेसीबी चालक व संबंधित ठेकेदार की भूमिका की जांच की जा रही है।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!