रायगढ़

‘ऑपरेशन प्रहार’ से कबाड़ माफियाओं में हड़कंप : रायगढ़ पुलिस ने जब्त किए अवैध कबाड़ से लदे ट्रक और माजदा!…

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के तेवर अब अवैध कारोबारियों पर भारी पड़ने लगे हैं। जिले में जारी “ऑपरेशन प्रहार” के तहत खरसिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कबाड़ से भरे एक ट्रक और एक माजदा वाहन को जब्त किया है। एसएसपी के सख्त निर्देश के बाद पुलिस अब कबाड़ के अवैध संग्रहण और परिवहन की जड़ों पर प्रहार कर रही है।

स्काई पावर प्लांट के बाहर पुलिस का छापा : कल शाम खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को सटीक मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टेमटेमा स्थित स्काई पावर प्लांट के गेट के बाहर संदिग्ध वाहनों में अवैध कबाड़ लोड है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की।

​जांच के दौरान वहां तीन वाहन खड़े मिले:

  • वाहन CG 13 N 7028: दस्तावेज सही पाए जाने पर इसे छोड़ा गया।
  • ट्रक OR 06 H 7626: अवैध कबाड़ से लदा हुआ, कोई वैध दस्तावेज नहीं।
  • माजदा CG 13 AZ 0819: भारी मात्रा में कबाड़ लोड, चालक मौके से नदारद।

बिना कागजात मिला ‘काला माल’, पुलिस ने कसा शिकंजा : मौके पर मौजूद वाहनों में लदे कबाड़ के संबंध में जब कोई भी स्वामित्व संबंधी दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, तो पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए इन दोनों वाहनों और कबाड़ को धारा 106 BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत जब्त कर लिया गया है।

“अवैध कबाड़ का धंधा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चोरी और अवैध परिवहन पर पुलिस की पैनी नजर है। यह कार्रवाई आगे भी इसी तीव्रता के साथ जारी रहेगी।”

शशि मोहन सिंह, एसएसपी, रायगढ़

टीम की मुस्तैदी : इस सफल कार्रवाई में खरसिया थाना प्रभारी राजेश जांगड़े के साथ प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन और आरक्षक अशोक सिंह की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कबाड़ कारोबारियों में खौफ का माहौल है।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!