रायपुर

रायपुर में सट्टा किंगों पर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक : थार में सजती थी महफिल, 92 लाख की संपत्ति के साथ 6 ‘खिलाड़ी’ ढेर…

रायपुर। राजधानी की गंज पुलिस ने सट्टेबाजी के काले साम्राज्य के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नागोराव गली अंडरब्रिज के पास लग्जरी गाड़ियों में बैठकर ऑनलाइन दांव लगवा रहे एक संगठित गिरोह का पुलिस ने आधी रात को भंडाफोड़ किया। इस ‘हाई-प्रोफाइल’ रेड में पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचते हुए 92.50 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।

लग्जरी गाड़ियां बनी थीं ‘सट्टा कंट्रोल रूम’ : ​आरोपी इतने बेखौफ थे कि वे किसी गुप्त ठिकाने के बजाय सड़क किनारे खड़ी अपनी महिंद्रा थार और नेक्सा XL6 कारों के भीतर से ही पूरा नेटवर्क ऑपरेट कर रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंधेरे का फायदा उठाकर इन गाड़ियों में बैठकर करोड़ों का वारा-न्याय किया जा रहा है।

जब्ती का लेखा-जोखा:

  • नगद: ₹37.50 लाख (कड़कड़ाते नोट)
  • मोबाइल: 10 हाई-टेक स्मार्टफोन
  • गाड़ियां: 2 चमचमाती थार और 1 नेक्सा कार
  • कुल कीमत: लगभग 92.50 लाख रुपये

ID बनाकर खिला रहे थे मौत का खेल : ​पकड़े गए आरोपी jmdbet777.com और Classic777.com जैसी प्रतिबंधित वेबसाइटों के जरिए मास्टर आईडी बनाकर सट्टा संचालित कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में शहर के रसूखदार नाम शामिल हैं:

  1. ​रखब देव पाहुजा
  2. ​पीयूष जैन
  3. ​जितेंद्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू
  4. ​दीपक अग्रवाल
  5. ​कमल राघवानी
  6. ​सचिन जैन

कानून का शिकंजा : वीडियोग्राफी के साथ हुई रेड – पुलिस ने इस बार कोई चूक नहीं की। पूरी कार्रवाई की लाइव वीडियोग्राफी कराई गई ताकि आरोपी अदालत में बच न सकें। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस का संदेश : यह तो बस ट्रेलर है! पुलिस अब इन आरोपियों के डिजिटल फुटप्रिंट्स और बैंक ट्रांजेक्शन खंगाल रही है। माना जा रहा है कि इस गिरोह के तार प्रदेश के बाहर भी जुड़े हो सकते हैं।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!