जशपुर

जशपुर ब्रेकिंग : ‘सोने के सिक्कों’ वाली हाई-प्रोफाइल चोरी में पुलिस का बड़ा एक्शन!

• SSP ने कसा शिकंजा : फरार 4 शातिरों पर इनाम घोषित, सूचना देने वाले का नाम रहेगा गुप्त…

जशपुर (18 जनवरी 2026): जशपुर पुलिस ने ग्राम केराडीह रैनीडांड में हुई बहुचर्चित सोने के सिक्कों और 15 लाख की नकदी चोरी के मामले में अब आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है। ‘घर का भेदी’ वाली इस सनसनीखेज वारदात में शामिल भतीजी और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद, अब शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SSP शशि मोहन सिंह ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।

​पुलिस ने फरार चल रहे चार आरोपियों की सूचना देने वाले के लिए 10,000 रुपये के नकद इनाम की उद्घोषणा (Proclamation) जारी कर दी है।

क्या है पूरा मामला? (फ्लैशबैक) – घटना बीते साल 6 दिसंबर 2025 की है, जब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुषमा निकुंज के पैतृक निवास (केराडीह रैनीडांड) में सेंधमारी हुई थी। चोरों ने वहां से 15 लाख कैश और सोने के सिक्के उड़ा लिए थे।

नारायणपुर पुलिस ने जब जांच शुरू की (अपराध क्र. 114/2025), तो पैरों तले जमीन खिसक गई। इस साजिश की मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि फरियादी की अपनी भतीजी मिनल निकुंज निकली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिनल समेत 5 आरोपियों को पहले ही जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

पूर्व  में गिरफ्तार आरोपी…

तलाश है इन 4 ‘वान्टेड’ मुजरिमों की : ​जशपुर पुलिस अब इन चार फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। इन्हीं की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की गई है:

  • अविनाश राम प्रधान (27 वर्ष): निवासी पुरना नगर, रानी बगीचा, जशपुर।
  • घनश्याम प्रधान (29 वर्ष): निवासी ग्राम जुड़वाइन, अंबाटोली (हाल मुकाम: बांकी टोली, जशपुर)।
  • अनमोल भगत (25 वर्ष): निवासी ग्राम आरा, थाना जशपुर।
  • विजय बसंत बड़ाईक (39 वर्ष): निवासी ग्राम झीरपानी, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा)।

SSP का सख्त संदेश: “सूचना दें, इनाम पाएं” – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने पुलिस रेगुलेशन के पैरा 80-ए का प्रयोग करते हुए स्पष्ट किया है कि:

​”जो भी व्यक्ति इन फरार आरोपियों के बारे में सटीक सूचना देगा या गिरफ्तारी में सहयोग करेगा, उसे 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय (Secret) रखी जाएगी।”

यहाँ दें खूफिया जानकारी (संपर्क सूत्र) : अगर आपके पास इन आरोपियों के बारे में कोई भी सुराग है, तो आप बेहिचक पुलिस के इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • पुलिस अधीक्षक (SP): 94791-93600
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Addl. SP): 94791-93601
  • SDOP बगीचा: 94791-93605
  • पुलिस कंट्रोल रूम: 94791-93699
  • थाना प्रभारी नारायणपुर: 94791-93615

जशपुर पुलिस की अपील: अपराधियों को पनाह न दें, पुलिस का सहयोग करें और अपराध मुक्त समाज बनाने में भागीदार बनें।

पूर्व में प्रकाशित खबर :

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!