रायपुर

रायपुर शर्मसार : 9 साल की मासूम से 5 दिन तक दरिंदगी; चूड़ी वाली दुकान की आड़ में ‘हैवानियत’ का खेल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 55 वर्षीय अधेड़ ने 9 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने चॉकलेट और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर मासूम के साथ लगातार 5 दिनों तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, वहीं इस घटना के बाद राजधानी में आक्रोश का माहौल है।

लालच देकर जाल में फंसाया, फिर दी जान से मारने की धमकी – ​जानकारी के मुताबिक, आरोपी इलाके में चूड़ी की दुकान चलाता है। दुकान की आड़ में वह चॉकलेट और नड्डा-मुर्रा भी बेचता था। मासूम बच्ची जब उसकी दुकान के पास जाती, तो वह उसे खाने का लालच देकर अपने साथ ले जाता।

  • 7 से 11 जनवरी के बीच आरोपी ने इस घिनौनी वारदात को कई बार अंजाम दिया।
  • ​मासूम इस कदर डरी हुई थी कि उसने किसी को कुछ नहीं बताया, क्योंकि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

नहाते वक्त छलका मासूम का दर्द, तब खुला राज – इस रूह कंपा देने वाली घटना का खुलासा तब हुआ जब 12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द के कारण जमीन पर लेटकर रोने लगी। चाची जब उसे नहलाने ले गई, तो बच्ची ने अपनी शारीरिक पीड़ा बयां की। परिजनों द्वारा विश्वास में लेकर पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया “चूड़ी दुकान वाला मुझे रोज ले जाता था और गंदा काम करता था।”

बजरंग दल की मांग : ‘बलात्कारी को हो फांसी’ – घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ भारी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा और फांसी देने की मांग की है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए घटनास्थल और थाने के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

चिंताजनक आंकड़े : छत्तीसगढ़ में ‘सेफ’ नहीं हैं बेटियां? – ​यह घटना केवल एक अपराध नहीं, बल्कि एक डरावनी व्यवस्था की ओर इशारा करती है। NCRB (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) के आंकड़े छत्तीसगढ़ की भयावह तस्वीर पेश करते हैं:

  • ​पिछले 5 वर्षों में बच्चियों से रेप के मामलों में 50% की वृद्धि हुई है।
  • ​प्रदेश में हर साल लगभग 1600 मासूम बच्चियां दरिंदगी का शिकार हो रही हैं।
  • ​5 साल पहले की तुलना में यह ग्राफ डेढ़ गुना बढ़ चुका है।

पुलिस का पक्ष : “आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की सघन जांच जारी है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है और जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर सख्त सजा दिलाई जाएगी।”

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!