सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कोटेरबुड़ा के जंगल में जुआ खेलते 17 रसूखदार गिरफ्तार, ₹1.40 लाख नगद बरामद…

अम्बिकापुर। सरगुजा पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना उदयपुर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कोटेरबुड़ा जंगल के पास जुआ खेल रहे 17 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 1,40,310 रुपये नगद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर जंगल में दी दबिश : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में 11 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कोटेरबुड़ा के जंगल में पुलिया के पास बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही उदयपुर थाना प्रभारी और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से योजना बनाकर जंगल में छापेमारी की।
कोरिया जिले के रहने वाले हैं सभी आरोपी : पुलिस की इस रेड में पकड़े गए सभी 17 आरोपी पड़ोसी जिले कोरिया (पटना थाना क्षेत्र) के रहने वाले हैं। पकड़े गए व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं:
राजेश सोनी, संदीप कुमार, राजेंद्र प्रसाद, राजेश गुप्ता, अल्ताफ खान, सुभाष कुमार, दीपक छत्री, विजय सिंह, अमित कोरी, संदीप गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, कार्तिक सिंह, संतोष कुमार सोनी, अशोक वर्मा, सुदर्शन सिंह, संदीप ध्रुव और अभिषेक कुमार।
कानूनी कार्रवाई और बरामदगी : पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामग्रियां जप्त की हैं :
- नगद रकम: ₹1,40,310/-
- सामग्री: 52 पत्ती ताश
थाना उदयपुर में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 08/26 पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्यवाही में शामिल टीम : इस सफल ऑपरेशन में उदयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, साइबर सेल प्रभारी एएसआई अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, संजय कुमार, विकास सिन्हा और आरक्षक अमन पुरी, अशोक यादव सहित पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही।




