अंबिकापुर

शराब @ ₹20 : नशे में टल्ली ‘गुरुजी’ ने स्कूल को बनाया मयखाना, कैमरे के सामने लगाने लगे उठक-बैठक!…

सरगुजा। जिले में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। मैनपाट ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल ‘बालक वंदना’ में पदस्थ शिक्षक राज प्रताप सिंह शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे। शिक्षक की हालत ऐसी थी कि वह न तो ठीक से खड़े हो पा रहे थे और न ही बात कर पा रहे थे।

“सिर्फ 20 रुपये की पी है…” – अजीबोगरीब सफाई : जब ग्रामीणों की सूचना पर पत्रकार स्कूल पहुंचे, तो शिक्षक ने भागने या छिपने के बजाय बड़े ही बेबाक अंदाज में अपनी ‘गलती’ कबूल की। शिक्षक ने ऑन-कैमरा स्वीकार किया कि उसने 20 रुपये की आधी गिलास देसी शराब पी रखी है।

​इतना ही नहीं, नशे की खुमारी में डूबे शिक्षक ने खुद को ‘सजा’ देते हुए क्लासरूम के बाहर ही उठक-बैठक (कान पकड़कर दंड-बैठक) लगानी शुरू कर दी। यह पूरा ड्रामा स्कूल के उन मासूम बच्चों के सामने होता रहा, जिनके हाथों में भविष्य की कमान है।

राम भरोसे 60 बच्चों का भविष्य – हैरानी की बात यह है कि शुक्रवार को स्कूल की हेडमास्टर छुट्टी पर थीं और एक अन्य शिक्षक स्कूल ही नहीं आए। ऐसे में पहली से पांचवीं कक्षा के 60 से ज्यादा बच्चों की जिम्मेदारी इसी नशेड़ी शिक्षक के कंधों पर थी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कोई अनहोनी हो जाती, तो इसका जिम्मेदार कौन होता?

⚠️ पुरानी आदत : बीईओ ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी – मामला गरमाते ही शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। मैनपाट के बीईओ (BEO) योगेश शाही ने इस पर सख्त नाराजगी जाहिर की है।

  • पिछला रिकॉर्ड : बीईओ ने खुलासा किया कि इस शिक्षक की शिकायत पहले भी मिली थी, तब उसे नोटिस देकर छोड़ा गया था।
  • सख्त एक्शन : बीईओ ने कहा, “ऐसे शिक्षकों से समाज में गलत संदेश जाता है। वीडियो साक्ष्य के आधार पर कड़ी कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। सस्पेंशन तय है।”

शिक्षा के मंदिर में ‘मधुशाला’ का यह खेल अब शिक्षक को भारी पड़ने वाला है। विभाग अब आर-पार की कार्रवाई के मूड में है।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!