रायगढ़

धरमजयगढ़ में सजेगा खेल प्रेमियों का महाकुंभ: 25 दिसंबर से ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’ का शंखनाद…

रायगढ़ : धरमजयगढ़ में खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं में अनुशासन व जोश भरने के लिए धरमजयगढ़ की धरा पूरी तरह तैयार है। राज्य शासन की मंशा और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आगामी 25 दिसंबर को स्थानीय दशहरा मैदान में ‘सांसद क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस महाकुंभ में तीन जिलों के लगभग 400 खिलाड़ी अपनी खेल कुशलता का प्रदर्शन करेंगे।

तीन जिलों का संगम, कड़ा मुकाबला : इस वृहद आयोजन में रायगढ़ सहित जशपुर और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के खिलाड़ी, निर्णायक और खेल अधिकारी शामिल होंगे। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक संचालक (खेल एवं युवा कल्याण) के अनुसार, प्रतियोगिता को पारदर्शी और रोमांचक बनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

इन खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का जज्बा – ​महोत्सव में व्यक्तिगत और दलीय (टीम) दोनों श्रेणियों में प्रतिस्पर्धाएं होंगी:

  • व्यक्तिगत स्पर्धाएं (आयु वर्ग: 15-20 और 21-35 वर्ष) :
    • ​100 मीटर एवं 800 मीटर दौड़
    • ​लंबी कूद और बैडमिंटन
    • ​छत्तीसगढ़िया संस्कृति के प्रतीक खेल: फुगड़ी एवं गेड़ी दौड़
  • दलीय स्पर्धाएं (आयु वर्ग: 15-35 वर्ष) :
    • ​वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो और रस्साकसी।

तैयारियों को लेकर विशेष निर्देश – कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा है।

  • आगमन : सभी प्रतिभागियों और निर्णायकों को 24 दिसंबर की शाम 5 बजे तक धरमजयगढ़ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
  • सावधानी : खिलाड़ियों को अपने साथ आवश्यक खेल किट और गर्म कपड़े लाने की सलाह दी गई है।

“यह महोत्सव केवल जीत-हार का मंच नहीं है, बल्कि हमारे अंचल की खेल प्रतिभाओं को एक नई पहचान देने की पहल है। हम सभी खेल प्रेमियों से अपील करते हैं कि वे मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं।”  – प्रशासनिक संदेश

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!