बिलासपुर संभाग

ग्राम पंचायत बेल्हा में तीन दिवसीय पंथी कार्यक्रम का भव्य आयोजन

जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेल्हा में परंपरागत लोकनृत्य पंथी को समर्पित तीन दिवसीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपसरपंच कमल बंजारे प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में युवा पंच पत्रकार कल्याण महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय यादव ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व पंच प्यारे लाल बंजारे युवा पंच पंकज बघेल तथा अन्य पंचगण शामिल रहे।

तीन दिनों तक चले इस पंथी कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने पंथी नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने पंथी नृत्य को सामाजिक एकता समरसता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताया तथा ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

ग्राम पंचायत बेल्हा के ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों ने आयोजकों एवं प्रतिभागी कलाकारों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

Mani Ram Azad

संभाग प्रभारी : बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!