रायगढ़

चक्रधर समारोह 2025 : दिव्यांग बच्चों की सुरमयी प्रस्तुति ने जीता सबका दिल…

रायगढ़, 4 सितम्बर 2025।अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 का मंच शुक्रवार की रात एक अनोखे और भावुक पल का साक्षी बना। प्रोजेक्ट दिव्य धुन के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों ने जब हारमोनियम, तबले और सुर-साधना के साथ अपनी प्रस्तुति दी, तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इन बच्चों की मधुर धुनों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और यह संदेश दिया कि हुनर की कोई सीमा नहीं होती।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट दिव्य धुन के तहत रायपुर के कला केंद्र में दिव्यांग बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल उन बच्चों के लिए नई पहचान का माध्यम बनी है, जिनके लिए कभी मंच तक पहुँचना सिर्फ़ एक सपना था। उनकी सुरमयी प्रस्तुति ने समारोह में मौजूद हर व्यक्ति की आँखों को नम कर दिया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक राहुल ठाकुर ने भी अपनी मधुर आवाज़ से वातावरण को और अधिक भावपूर्ण बना दिया। प्रोजेक्ट दिव्य धुन के संचालक राहुल ठाकुर जिला प्रशासन रायपुर के मार्गदर्शन में कला केंद्र का संचालन कर रहे हैं। कोरबा में जन्मे राहुल का बचपन संगीत की लहरियों में बीता। छोटे मंचों से शुरुआत करने वाले राहुल आज तक 200 से अधिक बड़े आयोजनों में अपनी आवाज़ का जादू बिखेर चुके हैं।

चक्रधर समारोह का यह विशेष क्षण दर्शकों की स्मृतियों में लंबे समय तक गूंजता रहेगा। दिव्यांग बच्चों का यह आत्मविश्वास और हुनर समाज के लिए प्रेरणा बनकर सामने आया है।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!