रायगढ़

मांड नदी से अवैध रेत परिवहन पर जोबी पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 9 ट्रैक्टर जब्त…

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में जोबी चौकी पुलिस ने आज अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में गठित टीम ने मांड नदी से जिला सक्ती की ओर जा रहे जोबी मार्ग पर 9 ट्रैक्टरों को पकड़ा, जो अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे थे।

पुलिस ने जब वाहनों को रोककर दस्तावेज मांगे, तो किसी भी चालक के पास रेत परिवहन के वैध कागजात नहीं मिले। इसके बाद सभी ट्रैक्टरों को मौके पर ही जब्त कर विधिक कार्रवाई के तहत खनिज विभाग के सुपुर्द किया गया।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

कार्रवाई में पकड़े गए वाहन चालक

  1. हितेश वैष्णव पिता फकीरदास (28 वर्ष), ग्राम पलगड़ा, थाना खरसिया – महिंद्रा YOVO टेक्स + 405 D1
  2. दीपक कुमार राठिया पिता आत्माराम (29 वर्ष), ग्राम चैनपुर, थाना करतला, जिला कोरबा – सोनालिका D1740, सीजी-13 एल 9281
  3. लोकेश धनवार पिता दुकालू धनवार (22 वर्ष), ग्राम देहजरी, थाना खरसिया – महिंद्रा 275, सीजी-13 जे 3748
  4. सेलुराम चौहान पिता भोदूराम (55 वर्ष), ग्राम टोहीलाडीह, थाना सक्ती – सोनालिका DI 35, सीजी-11 बीक्यू 3491
  5. तुलेश्वर राठिया पिता करमसिंह (24 वर्ष), ग्राम पलगड़ा, थाना खरसिया – महिंद्रा YOVO 275, सीजी-11 एएक्स 7256
  6. राजकुमार डनसेना पिता मोहन डनसेना (30 वर्ष), ग्राम देहजरी, थाना खरसिया –महिंद्रा भूमिपुत्र, सीजी-12 बीडी 8418
  7. जनकराम साहू पिता स्व. हेतराम (50 वर्ष), ग्राम कोठीकुण्डा, चौकी जोबी – जॉन डियर, सीजी-13 एएस 3558
  8. छबीलाल राठिया पिता लेखराम (23 वर्ष), ग्राम सेंद्रीपाली, थाना करतला, जिला कोरबा – महिंद्रा 275 BP, सीजी-12 बीएम 3129
  9. हरिलाल राठिया पिता भुवनेश्वर (22 वर्ष), ग्राम केरवाद्वार, थाना करतला, जिला कोरबा –महिंद्रा भूमिपुत्र 275, सीजी-12 बीएफ 7548

जोबी पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के अवैध खनन व परिवहन पर रोक लगाने के अभियान की एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!