रायगढ़

लैलूंगा: बेकाबू सफेद स्कॉर्पियो ने मारी भीषण टक्कर, तीन घायल – पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच…

रायगढ़। शुक्रवार की शाम लैलूंगा थाना क्षेत्र के रूडूकेला मेन रोड पर एक तेज रफ्तार सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने तीन युवाओं को रौंद डाला। हादसे में गंभीर चोटिल युवकों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया।

शिकायतकर्ता सूर्यप्रताप लकड़ा (उम्र 19 वर्ष, ग्राम तोलमा) ने पुलिस को बताया कि वह अपने हमराह जीवन लकड़ा, सोना राम मिंज और बीरबल लकड़ा के साथ लैलूंगा से पल्सर मोटरसाइकिल (CG13 AK 2176) पर घर लौट रहा था। बाइक पर उनके साथ दो नाबालिग किशोरियां भी सवार थीं।

करीब शाम 3 बजे रूडूकेला के पास सामने से आ रही सफेद स्कॉर्पियो के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से सभी सड़क पर जा गिरे।

  • सूर्यप्रताप को दोनों घुटनों, दाहिने कोहनी और छाती में चोटें आईं।
  • एक नाबालिग किशोरी के दाहिने पैर में गंभीर चोट के साथ शरीर में अन्य घाव हुए।
  • दूसरी किशोरी के दाहिने पैर और कोहनियों में गहरी चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित की रिपोर्ट व लैलूंगा थाना प्रभारी के निर्देश पर ASI परमेश्वर गुप्ता ने प्रकरण भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 125(a) और धारा 281 के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस ने फरार आरोपी स्कॉर्पियो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

👉 ग्रामीणों का कहना है कि रूडूकेला रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बोलेरो वाहनों की लापरवाही आए दिन हादसों को जन्म देती है। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन की कार्यप्रणाली और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!