कोरबा में रफ्तार का कहर: कार-बाइक भिड़ंत में युवक 5 फीट उछला, सिम्स रेफर – महिला और बच्चा भी घायल

• CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर – प्रशासन की नींद कब खुलेगी?…
कोरबा। छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला अब “हादसों का हब” बनता जा रहा है। शुक्रवार सुबह कटघोरा के मुख्य मार्ग पर रफ्तार का तांडव देखने को मिला। तेज रफ्तार ऑल्टो K-10 ने बाइक सवार को ऐसी टक्कर मारी कि युवक हवा में 5 फीट उछलकर सड़क पर जा गिरा। उसका सिर बुरी तरह फट गया और हालत इतनी गंभीर है कि बिलासपुर सिम्स रेफर करना पड़ा।
कार भी दो बार पलटकर सड़क किनारे जा गिरी। उसमें सवार महिला और बच्चा भी घायल हुए हैं। हादसे का पूरा मंजर CCTV कैमरे में कैद हो गया है। तस्वीरें देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाएगा।
आमने-सामने टक्कर, पूरा परिवार बाल-बाल बचा : सुबह 8 बजे का वक्त। कटघोरा मुख्य मार्ग। कोरबा का एक परिवार मारुति ऑल्टो में सफर कर रहा था। सामने से आ रहे युवक की बाइक से भीषण भिड़ंत हुई। झटके की ताकत इतनी थी कि बाइक सवार हवा में उछल गया और कार दो बार पलटी खा गई। गनीमत रही कि कार में बैठे पति-पत्नी और बच्चे जिंदा बच गए।
युवक नाजुक हालत में, परिवार भी घायल :
- बाइक सवार युवक – गंभीर हालत, सिम्स बिलासपुर रेफर
- कार में सवार महिला और बच्चा – घायल, कटघोरा CHC में भर्ती
- कार सवार पति – बाल-बाल बचा
CCTV ने खोली रफ्तार की पोल : कटघोरा पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर लिया है। इसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह एक अनकंट्रोल्ड कार ने पलभर में जिंदगी और मौत का खेल रच दिया।
कोरबा: सड़कें मौत का खेल बन चुकी हैंरबा: सड़कें मौत का खेल बन चुकी हैं। यह कोई पहला हादसा नहीं है।
- हाल ही में कई बाइक सवार तेज रफ्तार वाहनों की भेंट चढ़ चुके हैं।
- परिवार टूट रहे हैं, लोग जिंदगी से हाथ धो रहे हैं।
- प्रशासन केवल “जांच जारी है” का राग अलाप रहा है।
3 महीने पहले का खौफनाक हादसा अब भी जेहन में : बालको थाना क्षेत्र में दिव्यांग युवक कन्हैया देवांगन ने ट्रक के नीचे लेटकर जान दे दी थी। 12 पहिए उसके शरीर को रौंदते हुए निकल गए थे। वो सुसाइड CCTV कैमरे में कैद हुआ था।
सवाल सीधे प्रशासन से :
- कब तक कोरबा की सड़कें खून से लाल होती रहेंगी?
- क्यों नहीं बन रहे स्पीड ब्रेकर?
- पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कब तक चलेगी?
👉 कोरबा में रफ्तार बेलगाम है… सड़कें कब तक श्मशान बनती रहेंगी?




