सुकमा

सुकमा में नक्सलियों का खूनखराबा : दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या, मुखबिरी का लगाया आरोप…

सुकमा। जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है। केरलापाल थाना क्षेत्र के सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा गांव में सोमवार रात दो ग्रामीणों की बेरहमी से धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र के रूप में हुई है। नक्सलियों ने दोनों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया था।

एसपी ने की पुष्टि : सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली है। पुलिस दल को मौके पर भेजा गया है। शव बरामद करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है।

हालिया घटनाओं की कड़ी :

  • बीजापुर: 28 सितंबर को बीजापुर जिले के मनकेली पटेलपारा गांव में 27 वर्षीय युवक सुरेश कोरसा की नक्सलियों ने अगवा कर हत्या कर दी थी।
  • शिक्षादूतों पर हमला: इस साल नक्सली अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या कर चुके हैं। इनमें से 5 हत्याएं बीजापुर में और 4 सुकमा जिले में हुईं। हर बार नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया।

25 साल का खून-खराबे का आंकड़ा : राज्य गठन (2000) से अब तक बस्तर संभाग में नक्सली हिंसा के चलते 1820 से ज्यादा लोगों की हत्या हो चुकी है। इनमें ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और निर्दोष नागरिक शामिल हैं। सबसे ज्यादा हत्याएं बीजापुर जिले में दर्ज की गई हैं।


साफ संदेश: नक्सलियों की यह लगातार बढ़ती हिंसा बस्तर के मासूम ग्रामीणों को दहशत और खौफ के साए में जीने को मजबूर कर रही है।

Ambika Sao

सह-संपादक छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!