रायपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा से 7 अधिकारियों को मिली IPS की बड़ी सौगात…

नई दिल्ली/रायपुर, 27 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत राज्य पुलिस सेवा (SPS) के सात वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोशन की स्वीकृति मिल गई है।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की चयन समिति ने 6 अगस्त 2025 को हुई बैठक में सेलेक्ट लिस्ट 2024 को मंजूरी दी थी, जिसे 26 अगस्त 2025 को आयोग ने अंतिम रूप दिया। इसके आधार पर गृह मंत्रालय ने सात अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर के IPS में शामिल करने का आदेश जारी किया है।

सेलेक्ट लिस्ट 2024 (छत्तीसगढ़ कैडर)

  1. पंकज चंद्रा – जन्म : 21.06.1972
  2. भावना पांडेय – जन्म : 11.11.1974
  3. विमल कुमार बैस – जन्म : 01.07.1968
  4. हर्ष राठौर – जन्म : 06.07.1971
  5. वेवद्रत सिर्मौर – जन्म : 22.02.1972
  6. राजश्री मिश्रा – जन्म : 19.06.1970
  7. श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा – जन्म : 08.07.1977

क्यों अहम है यह आदेश :  छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में जाना न केवल अधिकारियों के करियर में बड़ा पड़ाव है, बल्कि राज्य पुलिस के कामकाज और नेतृत्व क्षमता को भी नई धार देता है। IPS में शामिल होने के बाद इन अधिकारियों की जिम्मेदारियां और भी बढ़ जाएंगी।

प्रशासनिक हलकों में चर्चा : इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से अटकी IPS पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने पर अधिकारियों और उनके परिजनों में खुशी है। वहीं पुलिस विभाग को भी नेतृत्व स्तर पर मजबूती मिलेगी।

Ambika Sao

सह-संपादक छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!