रायपुर

पत्रकारों के हक पर डाका बर्दाश्त नहीं : सुनील नामदेव का बड़ा प्रहार, पूर्व अध्यक्ष पर कसेगा शिकंजा, बैंक खाते होंगे फ्रीज!…

रायपुर। राजधानी पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति में अब भ्रष्टाचार, धांधली और सौदेबाजी के दिन लद गए हैं। नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष सुनील नामदेव ने कमान संभालते ही भ्रष्टाचारियों को खुली चेतावनी दे दी है। उन्होंने दो टूक शब्दों में ऐलान किया है कि पत्रकारों के हितों से खिलवाड़ और सौदेबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समिति में अब सिर्फ पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और सदस्यों के अधिकारों का राज होगा।

सुनील नामदेव ने पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में आते हुए कई कड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं :

  • घोटालों की होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ – पूर्व उपाध्यक्ष द्वारा अपने इस्तीफे में लगाए गए गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को नामदेव ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इन वित्तीय घपलों की अब बेहद सघन और निष्पक्ष जांच होगी। समिति की परिसंपत्तियों और सदस्यों की एक-एक पाई का हिसाब लिया जाएगा। यह उनका नैतिक और वैधानिक दायित्व है, जिससे कोई समझौता नहीं होगा।
  • पदमुक्त अध्यक्ष पर कड़ा एक्शन : बैंक खाते होंगे ‘फ्रीज’ – समिति के फंड में किसी भी तरह की सेंधमारी रोकने के लिए मास्टरस्ट्रोक चलते हुए कार्यकारी अध्यक्ष ने बैंक खातों को तत्काल ‘फ्रीज’ कराने का निर्देश दिया है। समिति द्वारा ध्वनिमत से बाहर का रास्ता दिखाए गए पूर्व अध्यक्ष प्रेम पाठक अब समिति के खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल पाएंगे। किसी भी अनधिकृत लेन-देन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
  • धमकीबाजों को अल्टीमेटम : “जल्द बेनकाब होंगे चेहरे” – समिति के कुछ सम्मानित सदस्यों को डराने-धमकाने की साजिशों पर सुनील नामदेव ने सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने इसे बेहद गंभीर अपराध बताते हुए चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों की पुष्टि होते ही कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने इशारा किया है कि जल्द ही इस संबंध में एक सनसनीखेज वीडियो भी सार्वजनिक किया जा सकता है, जिससे कई सफेदपोश चेहरे बेनकाब होंगे।
  • सदस्यों के लिए सख्त एडवाइजरी – समिति के सभी सदस्यों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार के NOC (अनापत्ति प्रमाण-पत्र) या समिति के किसी भी काम के लिए पदमुक्त हो चुके पूर्व अध्यक्ष से बिल्कुल संपर्क न करें।

नया और अधिकृत पत्राचार पता : अब समिति के सारे काम पूरी पारदर्शिता के साथ नए पते से होंगे :

प्लॉट क्रमांक-29, मीडिया सिटी, मोहबा बाजार, टाटीबंध, रायपुर (छत्तीसगढ़)।

सीधा संवाद : सुनील नामदेव ने सदस्यों को भरोसा दिलाया है कि किसी भी जानकारी, स्पष्टीकरण या पत्राचार के लिए वे बिचौलियों के बजाय सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं, लेकिन उनके हितों का सौदा हरगिज नहीं होने देंगे।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!