छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की नई पदस्थापना सूची : मंत्रालय के कर्मचारियों के प्रभार में फेरबदल…

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्रालय सेवा के कर्मचारियों के लिए एक नया आदेश जारी किया है। सोमवार, 11 मई 2026 को जारी इस आदेश के तहत कई अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अवर सचिव मनराखन भुआर्य द्वारा हस्ताक्षरित आदेश संख्या ESTB-102(3)/554/2025-GAD-8 के अनुसार, इन कर्मचारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन विभागों में पदस्थ किया गया है।
प्रमुख बदलाव और पदस्थापना विवरण –

तत्काल प्रभाव से लागू – प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। विभाग ने इसकी प्रतिलिपि संबंधित अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों को सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी है।
यह आदेश मंत्रालय के सुचारू कामकाज और विभागीय समन्वय को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जारी किया गया है।




