रायगढ़

रायगढ़ पुलिस का ‘हंटर’ : जमीन विवाद में टांग अड़ाना गुंडे को पड़ा भारी, दुर्गेश महंत सलाखों के पीछे!…

रायगढ़। शहर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले और जमीन विवादों में ‘बिचौलिए’ बनकर धौंस जमाने वाले बदमाशों के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने खतरे की घंटी बजा दी है। कोतवाली पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए इलाके के कुख्यात गुंडा बदमाश दुर्गेश महंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अब बदमाशों की गुंडागर्दी गली-मोहल्लों से निकलकर सलाखों तक ही सीमित रहेगी।

क्या है पूरा मामला? – घटना 17 अप्रैल की है, जब कोतरारोड शर्मा कॉलोनी निवासी आकाश वर्मा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। बड़े रामपुर स्थित उनकी जमीन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रक खड़ा कर दिया था। जब आकाश वर्मा ने ट्रक हटवाने के लिए क्रेन बुलाई, तो वहां इलाके का लिस्टेड बदमाश दुर्गेश महंत आनन-फानन में पहुंच गया।

दबंगई का खेल : दुर्गेश ने मौके पर पहुँचते ही क्रेन चालक को डराना-धमकाना शुरू कर दिया और मारपीट की धमकी देकर उसे भगाने की कोशिश की। बदमाश वहां हंगामा खड़ा कर शांति भंग करने पर उतारू था।

पुलिस का ‘क्विक एक्शन’ और गिरफ्तारी : मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने बिना वक्त गंवाए पेट्रोलिंग टीम को मौके पर रवाना किया। देर रात पुलिस ने दबिश देकर दुर्गेश महंत को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, दुर्गेश का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह कोतवाली थाने की ‘गुंडा सूची’ में शामिल है।

इन धाराओं में हुई कार्रवाई – बदमाश के खिलाफ शांति भंग करने और विवाद को तूल देने के जुर्म में:

  • BNSS की धारा 170, 126/135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
  • ​आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है।

एसएसपी की दो टूक : “सीधे जेल जाओगे!” – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह ने इस कार्रवाई के माध्यम से जिले के तमाम बदमाशों को अंतिम चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा:

“जिले में गुंडा बदमाशों की दुकान, जमीन या किसी भी निजी विवाद में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी कानून हाथ में लेगा या किसी को धमकाने की कोशिश करेगा, उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।”

अगली बारी ‘जिला बदर’ की! – थाना प्रभारी ने दुर्गेश महंत को कड़ी हिदायत दी है कि यदि भविष्य में दोबारा किसी भी विवाद में उसका नाम आया, तो उसके विरुद्ध ‘जिला बदर’ (शहर से निष्कासन) की कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

रायगढ़ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से भू-माफियाओं और उनके पाले हुए गुंडों में हड़कंप मचा हुआ है।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!