बिलासपुर

बिलासपुर में बर्ड फ्लू का ‘खौफ’ : रामकृष्ण परमहंस और विद्यासागर नगर सील, चिकन-अंडे पर लगा पूर्ण प्रतिबंध…

बिलासपुर। शहर में जानलेवा H5N1 वायरस (बर्ड फ्लू) की दस्तक ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। संक्रमण की पुष्टि होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मोर्चा संभालते हुए प्रभावित इलाकों को ‘नो-गो ज़ोन’ में तब्दील कर दिया है। बिलासपुर अब हाई अलर्ट पर है।

ज़ोन में बंटा शहर : घेराबंदी सख्त – प्रशासन ने संक्रमण के केंद्र से परिधि खींचते हुए शहर को दो हिस्सों में बांट दिया है:

  • इन्फेक्टेड ज़ोन (1 KM) : रामकृष्ण परमहंस नगर और विद्यासागर नगर वार्ड को ‘हॉटस्पॉट’ घोषित कर पूरी तरह सील कर दिया गया है।
  • सर्विलांस ज़ोन (10 KM) : इन्फेक्टेड ज़ोन के चारों ओर 10 किलोमीटर के दायरे में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

इन गतिविधियों पर लगा ‘टोटल लॉक’ – संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कलेक्टर ने सख्त आदेश जारी किए हैं :

  • बिक्री और भंडारण : मुर्गी, अंडे और अन्य पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर पूरी तरह रोक।
  • दुकानें बंद : क्षेत्र की सभी मीट और पोल्ट्री दुकानें अगले आदेश तक बंद रहेंगी।
  • सप्लाई चेन ठप : पोल्ट्री उत्पादों के परिवहन और डोर-टू-डोर डिलीवरी पर भी तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
  • बॉर्डर सीलिंग : शहर के प्रमुख रास्तों पर चेकपोस्ट बना दिए गए हैं ताकि कोई भी संक्रमित पक्षी या उत्पाद बाहर न जा सके।

कलेक्टर की चेतावनी : नियमों का उल्लंघन करने वालों या चोरी-छिपे पोल्ट्री व्यापार करने वालों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सावधानी ही बचाव है – प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे मृत पक्षियों की सूचना तत्काल पशुपालन विभाग को दें और फिलहाल पोल्ट्री उत्पादों के सेवन से परहेज करें।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!