रायपुर

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी; कई IAS अधिकारियों के तबादले, बलौदाबाजार को मिला नया कलेक्टर…

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार देर शाम प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में राजधानी से लेकर जिलों तक के समीकरण बदले गए हैं।

प्रमुख नियुक्तियां और बदलाव:

  • डॉ. सी. आर. प्रसन्ना (2006) : सहकारिता विभाग के सचिव और राज्यपाल के सचिव के साथ अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
  • कुलदीप शर्मा (2014) : इन्हें कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • आशीष कुमार टिकरिहा : मंत्री के विशेष सहायक से अब प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन बनाए गए हैं।
  • तीर्थराज अग्रवाल : अब उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग होंगे, साथ ही धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे।
  • तरुण कुमार किरण : राज्य कर उपायुक्त से हटाकर इन्हें विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD), कलेक्टर कार्यालय, कोरबा के पद पर भेजा गया है।

इन अधिकारियों की स्थिति यथावत : प्रशासन ने कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों पर ही बनाए रखने की पुष्टि की है, जिनमें शामिल हैं:

  • सुश्री लीना कोसम : परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग (पीएससी)।
  • सौमिल रंजन चौबे : उप सचिव, कृषि विभाग।
  • सुमीत अग्रवाल : आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग।
  • संदीप कुमार अग्रवाल : CEO, जिला पंचायत, बिलासपुर।
  • बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई : अपर कलेक्टर, नारायणपुर।
  • ऋषभ कुमार पाराशर : उप सचिव, वित्त विभाग।

पदों को मिली नई प्रतिष्ठा : ​शासन ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती देने के लिए परीक्षा नियंत्रक (पीएससी), एमडी (वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन) और OSD (कोरबा कलेक्टर कार्यालय) के असंवर्गीय पदों को IAS के वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया है।

नोट : यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!