जशपुर

जशपुर पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ : होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, DIG डॉ. लाल उमेद सिंह ने दी सख्त चेतावनी…

जशपुर। जिले की कानून व्यवस्था को अभेद्य बनाने और आगामी होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जशपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। गुरुवार को पुलिस कार्यालय जशपुर में डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की मैराथन बैठक ली। इस समीक्षा बैठक में डीआईजी ने दो टूक शब्दों में कहा कि त्यौहार की आड़ में हुड़दंग करने वालों और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी।

हुड़दंगियों और नशेड़ियों पर गिरेगी गाज – ​आगामी होली पर्व को देखते हुए डीआईजी ने अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि:

  • तीन सवारी, ओवरस्पीड और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी चालानी कार्यवाही होगी।
  • ​शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों और गुंडा-बदमाशों की निगरानी के लिए विशेष टीमें तैनात रहेंगी।
  • ​सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा ताकि आमजन में सुरक्षा का भाव बना रहे।

सीमाओं पर ‘किलोबंदी’ : गौ-तस्करी और नशे के खिलाफ अभियान – ​जशपुर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए डीआईजी ने अंतरराज्यीय मार्गों और चेक-पाइंट्स पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं। गौ-तस्करी, गांजा, अवैध शराब और नशीली दवाओं के कारोबार को जड़ से मिटाने के लिए ‘नाकाबंदी रणनीति’ तैयार की गई है। उन्होंने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने और सूचना देने वालों की गोपनीयता बरकरार रखते हुए त्वरित रेड कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

“थाने से निराश न लौटे कोई फरियादी” – ​पुलिसिंग की छवि को मानवीय और प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि:

​”थाने आने वाले हर फरियादी के साथ शालीन व्यवहार हो। विवेचना का स्तर इतना उच्च होना चाहिए कि अपराधी बच न सके। यदि किसी शिकायतकर्ता को थाने में न्याय मिल जाएगा, तो उसे वरिष्ठ कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।”

पेंडिंग केसों का होगा निपटारा : ​बैठक में लंबित अपराधों, चालान, मर्ग और शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीआईजी ने पुराने मामलों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन विवेचकों के कार्यों की मॉनिटरिंग करें।

बैठक में ये रहे उपस्थित : इस महत्वपूर्ण बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार पटनवार, एसडीओपी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद कुमार मंडावी, एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश कुमार जायसवाल सहित सभी थाना/चौकी प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

मुख्य हाइलाइट्स :

  • विजिबल पुलिसिंग : शाम को थाना प्रभारी स्वयं पैदल मार्च और पेट्रोलिंग करेंगे।
  • कड़ी निगरानी : गुंडा-बदमाशों की थाने में परेड और उनके ठिकानों पर दबिश जारी रहेगी।
  • सड़क सुरक्षा : एक्सीडेंट रोकने के लिए मालवाहकों में सवारी बैठाने वालों पर सख्ती।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!