रायगढ़

लैलूंगा पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ :  मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 8 गौवंश मुक्त…

रायगढ़ | पशु तस्करी के खिलाफ एसएसपी शशि मोहन सिंह के तेवर सख्त नजर आ रहे हैं। उनके निर्देश पर लैलूंगा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पैदल ही उड़ीसा ले जाए जा रहे 08 नग कृषक गौवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसका साथी फरार बताया जा रहा है।

क्रूरता की हद : बिना चारा-पानी पैदल हांक रहे थे मवेशी – मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के कटेलपारा का है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि तस्कर बेजुबान जानवरों को डंडे से पीटते हुए, बिना चारा-पानी दिए क्रूरतापूर्वक कच्चे रास्तों से उड़ीसा सीमा की ओर ले जा रहे हैं। थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने बिना वक्त गंवाए टीम गठित कर घेराबंदी की और तस्कर को रंगे हाथों दबोच लिया।

₹1 लाख के मवेशी जप्त, तस्कर सलाखों के पीछे : पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान जलंधर यादव (46 वर्ष) निवासी बैस्कीमुड़ा के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि वह अपने साथी पिताम्बर यादव के साथ मिलकर इन मवेशियों को तस्करी के इरादे से उड़ीसा ले जा रहा था। पुलिस ने:

  • 08 नग गौवंश (कीमत करीब 1 लाख रुपये) बरामद किए।
  • ​तस्करी में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा जप्त किया।
  • ​आरोपी के खिलाफ छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

एसएसपी का कड़ा संदेश – ​एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में अवैध तस्करी और नशे के कारोबार पर पुलिस की तीसरी आंख हमेशा तैनात है। उन्होंने कहा:

​”मवेशी तस्करी और अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।”

कार्यवाही टीम: उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक शिव प्रसाद पैंकरा, आरक्षक संतराम निषाद एवं लैलूंगा पुलिस स्टाफ।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!