रायगढ़

टपरदा में पुलिस का ‘हल्ला बोल’ : शराब माफियाओं की भट्ठियां जमींदोज, भारी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट…

रायगढ़। जिले में अवैध शराब के सौदागरों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान ने अब जोर पकड़ लिया है। आज तड़के पुसौर पुलिस ने ग्राम टपरदा में दबिश देकर अवैध शराब के काले कारोबार पर बड़ा प्रहार किया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

खेतों के बीच चल रही थी ‘मिनी फैक्ट्री’ : मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम टपरदा के बाहरी इलाके में स्थित खेतों में घेराबंदी की। यहाँ माफियाओं ने पुलिस की नजरों से बचकर शराब बनाने की पूरी यूनिट डाल रखी थी। रेड के दौरान आरोपी तो झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने मौके पर मौजूद अवैध भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के मुख्य बिंदु :

  • बड़ी बरामदगी : पुलिस ने मौके से करीब 70 से 80 प्लास्टिक डिब्बों और बोरियों में भरा भारी मात्रा में ‘महुआ पास’ (लाहन) बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया।
  • भट्ठियां नष्ट : अवैध शराब खींचने के लिए इस्तेमाल की जा रही कई भट्ठियों को पुलिस ने तोड़कर अनुपयोगी बना दिया।
  • खुली चेतावनी : कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी ने गांव में मुनादी कराकर सख्त लहजे में हिदायत दी कि अवैध शराब के निर्माण या विक्रय में संलिप्त पाए जाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

​”अवैध शराब न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।”

रामकिंकर यादव, थाना प्रभारी पुसौर

मिशन में शामिल जांबाज टीम – इस सफल रेड कार्रवाई में निरीक्षक रामकिंकर यादव के साथ उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, एएसआई उमाशंकर विश्वाल, आरक्षक धनुर्जय बेहरा, विजय कुशवाहा, ठंडाराम गुप्ता, खिरोद भोय और महिला आरक्षक सुमन बरेठा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!