जशपुर

कुनकुरी : युवती से दुष्कर्म के मामले में – आरोपी दशरथ यादव गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल…

जशपुर, 19 नवंबर 2025। कुनकुरी थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में पुलिस ने आरोपी दशरथ यादव (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 69 एवं 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।

दो अलग-अलग अवसरों पर दुष्कर्म का आरोप : पीड़िता ने पुलिस को बताया कि – पहली घटना 22 जनवरी 2025 की है। युवती अपने मामा के घर से शाम करीब 5 बजे लौट रही थी, तभी परिचित आरोपी दशरथ यादव मोटरसाइकिल से आया और उसे घर छोड़ने का बहाना बनाकर लिफ्ट दी। रास्ते में आरोपी ने उसे सुनसान जगह ले जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। घटना का उल्लेख किसी से करने पर बदनाम करने की धमकी दी और शादी का झांसा भी दिया।

दूसरी घटना 24 जनवरी 2025 की है, जब आरोपी ने बाजार में खड़ी युवती को दोबारा अपनी बाइक में बैठने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर बदनामी की धमकी देकर उसे सुनसान स्थान ले जाया गया और फिर दुष्कर्म किया गया। इन घटनाओं के बाद युवती गर्भवती हो गई, लेकिन सामाजिक भय और शर्म के कारण उसने बात छिपा ली। बाद में परिजनों ने उसकी शादी कर दी, परंतु विवाह के छह माह बाद उसके बच्चा जन्म देने पर ससुराल पक्ष द्वारा पूछताछ करने पर पूरा मामला सामने आया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई :पीड़िता की रिपोर्ट पर कुनकुरी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। टीम ने कांसाबेल क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी दशरथ यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

जांच टीम और अधिकारियों की भूमिका – इस कार्रवाई में

  • थाना प्रभारी कुनकुरी – निरीक्षक राकेश कुमार यादव
  • सहायक उपनिरीक्षक – ईश्वर प्रसाद वारले
  • आरक्षक – चंद्रशेखर बंजारे
  • महिला आरक्षक – कमला पैंकरा
    का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों पर पुलिस की निगरानी कड़ी है। ऐसे अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!