बालोद

बालोद पुलिस की नशे पर कड़ी कार्यवाही : मोहन लाल पंजवानी गिरफ्तार, 5.760 लीटर देसी शराब जब्त

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद। बालोद पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ तेज़ी से कार्यवाही करते हुए 08 जुलाई 2026 को एक बड़ी गिरफ़्तारी करते हुए इलाके में नशे की आपूर्ति रोकने में अहम सफलता हासिल की है। थाना टीम की सूझबूझ और मुखबीर से मिली सूचना पर रेड के दौरान आरोपी को पकड़ा गया तथा उसके कब्जे से निगरानी में रखे गए ब्रिकी के लिए तैयार देसी प्लेन शराब की खेप बरामद हुई। इस कार्यवाही को क्षेत्रीय पुलिस नेतृत्व के कुशल निर्देशन व थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के सटीक नेत्तृत्व के रूप में सराहा जा रहा है।

बालोद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 08 जुलाई को जांच-पड़ताल के दौरान मोबाइल मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि जवाहरपारा, बालोद के महावीर स्कूल गली के पास मोहन लाल पंजवानी अवैध तरीके से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, हमराह स्टाफ एवं गवाह के साथ मौके पर पहुँची और प्रत्यक्ष रूप से स्थान की तस्दीक कर रेड कार्यवाही की। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक पीले रंग की प्लास्टिक की बोरी बरामद हुई जिस पर ‘शिवम प्रिमियम क्वालिटी’ अंकित था। बोरी के भीतर कुल 32 नग पौवा देशी प्लेन शराब मिली — 26 पौवा सवा शेरा तथा 6 पौवा शोले ब्रांड, प्रत्येक बोतल में 180 मिलीलीटर भरा हुआ था, जिनकी कुल मात्रा लगभग 5.760 बल्क लीटर बताई गई है। जब्त शराब की बाज़ार कीमत लगभग 2,560 रुपये आंकी गई।

पुलिस ने मौके पर जप्ती पत्रक बना कर शराब को गवाहों के समक्ष निरापद तरीके से कब्जे में लिया और आरोपी मोहन लाल पंजवानी (उम्र 56 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 07, जवाहरपारा, बालोद को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड के लिए भेज दिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्यवाही जिला व रेंज स्तर के निर्देश पर हुई, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा का नेतृत्व शामिल रहा। बालोद थाना प्रभारी समेत प्रधान आरक्षक दुर्योधन यादव, आरक्षक बनवाली साहू व आरक्षक संजय सोनी की सतर्कता व सक्रियता ने मामले को त्वरित सफलता तक पहुँचाया।

बालोद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा और जो भी असामाजिक तत्व कानून की सीमा तोड़ेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। लोगों में पुलिस की इस मुहिम के प्रति भरोसा बढ़ा है और स्थानीय जनता ने भी अपराधियों पर लगाम कसने में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा की मेहनत और नेतृत्व की खुले दिल से प्रशंसा की है।

Feroz Ahmed Khan

संभाग प्रभारी : दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!