बालोद

महिलाओं को आत्मरक्षा से सशक्त बनाएगा हिंद सेना का निःशुल्क प्रशिक्षण अभियान

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के दौर में आत्मरक्षा एक आवश्यक हथियार बन गई है। हिंद सेना ने बालोद जिले में महिलाओं व युवतियों को निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने का सराहनीय कदम उठाया है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल साबित होगा।

हिंद सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी, सहभागी मोनिका साहू व मार्शल आर्ट्स विशेषज्ञ नूतन साहू के नेतृत्व में यह कार्यक्रम शुरू हो रहा है। पुलिस, शिक्षा, वन विभाग व महाविद्यालयों से अनुमति मिलते ही जिले भर में चरणबद्ध प्रशिक्षण शिविर लगेंगे। नूतन साहू ने बताया कि 15-20 व्यावहारिक तकनीकों पर जोर होगा, जिनसे बिना हथियार के आपात स्थिति में रक्षा संभव हो सकेगी। मानसिक मजबूती, त्वरित निर्णय व आत्मविश्वास पर भी फोकस रहेगा।

यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं भी लाभान्वित हों। जु-जित्सू सहित मार्शल आर्ट्स की उन्नत विधाएं सिखाई जाएंगी, जिससे प्रतिभागी राज्य-राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकें। तरुण नाथ योगी का लक्ष्य एक आत्मनिर्भर महिला समाज बनाना है, जहां भयमुक्त होकर कर्तव्य निभाए जा सकें। नूतन साहू ने अपने माता-पिता, गुरुजनों व मार्शल आर्ट्स गुरु एसपी शांडिल्य को श्रेय दिया।

अभियान केवल सरकारी कार्यालयों तक सीमित नहीं रहेगा। कॉलेज, आईटीआई छात्राओं, निजी संस्थानों, दुकानों व ग्रामीण क्षेत्रों तक विस्तार होगा। ग्रीष्मकालीन शिविरों से युवतियां चैंपियन बनेंगी। यह पहल महिलाओं में साहस जगाएगी, उन्हें प्रेरणा स्रोत बनाएगी। युवा पीढ़ी एक-दूसरे की मदद से स्वरक्षा में निपुण होगी।

Feroz Ahmed Khan

संभाग प्रभारी : दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!