रायगढ़

रायगढ़ में ‘ड्रोन’ का काल : तमनार,घटगांव के बाद मुडागांव में अफीम की खेती पर प्रशासन का वज्रपात, बैक-टू-बैक 3 बड़ी कार्रवाइयां!…

रायगढ़। जिला प्रशासन ने आज नशा तस्करों और अवैध खेती करने वालों की कमर तोड़ दी है। कलेक्टर और पुलिस कप्तान के निर्देश पर शुरू हुए ‘ऑपरेशन ड्रोन’ ने लैलूंगा के जंगलों और खेतों में छिपे सफेद जहर (अफीम) के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। सोमवार को हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे जिले के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

पहली स्ट्राइक : आमगांव (तमनार) नशे के सौदागरों के खिलाफ एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चल रहे ‘ऑपरेशन आघात’ ने अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी हासिल की है। तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमाघाट में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए लगभग एक एकड़ में लहलहा रही अफीम की अवैध खेती को नेस्तनाबूद कर दिया है। पुलिस ने मौके से 2 करोड़ 5 लाख 10 हजार रुपये मूल्य के अफीम के पौधे और तैयार मादक पदार्थ जब्त किया है।

दूसरी स्ट्राइक : नवीन घटगांव (लैलूंगा) – ड्रोन की नजर से कोई नहीं बच सका! ग्राम नवीन घटगांव में साध राम नाथ नामक किसान के खेत में प्रशासन ने दबिश दी। वहां 11×22 वर्ग फीट के घेरे में लहलहा रही अफीम की फसल को देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। पुलिस ने पूरी फसल को तत्काल जब्त कर आरोपी को बेड़ियों में जकड़ लिया है।

तीसरी स्ट्राइक : मुड़ागांव में बड़ी सफलता – कार्रवाई का सिलसिला यहीं नहीं रुका। विकासखंड लैलूंगा के ही मुड़ागांव में प्रशासन ने तीसरी बड़ी दबिश दी। यहाँ निजी भूमि पर अफीम उगाने के जुर्म में तानसेन नागवंशी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। प्रशासन अब इस रैकेट की जड़ों तक पहुँचने के लिए तानसेन से उगलवा रही है कि इस काले खेल के पीछे असली ‘मास्टरमाइंड’ कौन है।

‘ड्रोन सर्वे’ बना प्रशासन का ब्रह्मास्त्र – रायगढ़ जिला प्रशासन अब केवल जमीन पर ही नहीं, बल्कि आसमान से भी निगरानी कर रहा है।

  • सघन सर्वे: जिले के सभी विकासखंडों में हाई-टेक ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं।
  • जीरो टॉलरेंस: प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अफीम की खेती करने वाले हों या उसे पनाह देने वाले, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
  • संयुक्त टीम: राजस्व और पुलिस की टीमें अलर्ट मोड पर हैं।

“अवैध नशे का कारोबार करने वालों के लिए रायगढ़ में कोई जगह नहीं है। ड्रोन सर्वे जारी रहेगा और हर उस खेत तक पुलिस पहुँचेगी जहाँ कानून का उल्लंघन हो रहा है।” – जिला प्रशासन, रायगढ़

बने रहें हमारे साथ, रायगढ़ की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर के लिए।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!