अंबिकापुर

यूपी से दबोचा गया सोशल मीडिया का ‘विलेन’ : आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर युवती को कर रहा था ब्लैकमेल…

अंबिकापुर। सोशल मीडिया की प्राइवेसी में सेंध लगाकर युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले एक शातिर आरोपी को सरगुजा पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती की आईडी का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड कर रहा था और शादी के लिए दबाव बनाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था।

मुख्य बिंदु : पुलिस की स्ट्राइक

  • आरोपी : चंद्रमौली तिवारी (27 वर्ष), निवासी- गोरखपुर/वाराणसी (U.P.)
  • कार्रवाई : थाना कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तारी।
  • बरामदगी : घटना में प्रयुक्त 1 स्मार्टफोन जब्त।
  • धाराएं : 79 BNS और 67 IT एक्ट के तहत मामला दर्ज।

दोस्ती का ‘धोखा’ और डिजिटल जालसाजी – ​मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने कोतवाली थाने में अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता और आरोपी की मुलाकात उत्तर प्रदेश में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। मेलजोल बढ़ने पर आरोपी चंद्रमौली तिवारी ने चालाकी से युवती की सोशल मीडिया आईडी हासिल कर ली और उसमें अपना मोबाइल नंबर लिंक कर दिया।

​इसके बाद आरोपी ने युवती की बिना अनुमति के उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आरोपी न केवल ब्लैकमेल कर रहा था, बल्कि पीड़िता और उसके परिवार पर शादी का दबाव बनाते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।

सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : ​मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश कुमार अग्रवाल (IPS) ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। साइबर सेल की तकनीकी मदद से आरोपी का लोकेशन उत्तर प्रदेश में ट्रेस किया गया। कोतवाली पुलिस की एक विशेष टीम ने यूपी दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

“महिला संबंधी अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। डिजिटल स्पेस का दुरुपयोग कर किसी भी महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।” – सरगुजा पुलिस

कार्रवाई में शामिल जांबाज टीम : इस सफल ऑपरेशन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी एएसआई अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी, आरक्षक देवेंद्र पाठक, संजीव चौबे, मंटुलाल गुप्ता और शिव राजवाड़े की मुख्य भूमिका रही।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!