रायगढ़

‘ऑपरेशन तलाश’ का प्रहार : रायगढ़ में आतंक का पर्याय बना अभिषेक ठाकुर गैंग सलाखों के पीछे!…

रायगढ़। शहर की सड़कों पर गुंडागर्दी और दहशत फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ एसएसपी शशि मोहन सिंह के तेवर अब और भी सख्त हो गए हैं। रायगढ़ पुलिस के विशेष “ऑपरेशन तलाश” ने शहर के कुख्यात आदतन बदमाश अभिषेक ठाकुर और उसके गुर्गों के साम्राज्य पर बड़ी चोट की है। हत्या के प्रयास (अटेंप्ट टू मर्डर) के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अभिषेक ठाकुर, सत्यम महंत और तीन नाबालिगों को पुलिस ने धर दबोचा है।

क्या था मामला? ‘शराब के पैसे’ के लिए खूनी संघर्ष – घटना 4 मार्च की है, जब कृष्णा वाटिका कॉलोनी निवासी मो. जीशान राजा और उनका साथी रोशन सिंह कोतरारोड से गुजर रहे थे। दीपक किराना दुकान के पास आरोपियों ने उन्हें रोककर पहले गाली-गलौज की और फिर अभिषेक ठाकुर ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की।

​मना करने पर सनकी बदमाशों ने ईंट और धारदार चाकू से रोशन सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना बर्बर था कि रोशन सिंह के सिर, सीने और पेट में गंभीर चोटें आईं। घायल को आनन-फानन में मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

पुलिस की घेराबंदी : भागते रहे बदमाश, पर बच नहीं पाए – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने जाल बिछाया। मुखबिरों के सक्रिय होते ही पुलिस टीम ने दबिश दी और कल बुधवार को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और ईंट भी बरामद कर ली है।

आरोपी का ‘काला कच्चा चिट्ठा’ : गिरफ्तार मुख्य आरोपी अभिषेक ठाकुर कोई साधारण अपराधी नहीं है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक:

  • ​अभिषेक पर पहले से ही लूट, बलवा, आर्म्स एक्ट और मारपीट के 11 संगीन मामले दर्ज हैं।
  • ​कोतवाली पुलिस 4 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर चुकी है।
  • ​अब पुलिस उसे आधिकारिक तौर पर ‘गुंडा बदमाश सूची’ (हिस्ट्रीशीटर) में शामिल करने जा रही है।

धाराएं जो बदल देंगी आरोपियों की दुनिया : कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कठोरतम कानूनी रुख अपनाते हुए आरोपियों पर निम्नलिखित धाराएं लगाई हैं :

  • धारा 109 BNS: हत्या का प्रयास (अटेंप्ट टू मर्डर)
  • 25, 27 आर्म्स एक्ट: अवैध हथियार का उपयोग
  • ​इसके साथ ही पूर्व में दर्ज मारपीट और बलवा की अन्य धाराएं।

“रायगढ़ में गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं है। संगीन अपराध करने वाले चाहे कितने भी शातिर हों, पुलिस की नजर से नहीं बचेंगे। आदतन बदमाशों की लिस्ट तैयार है, कार्रवाई जारी रहेगी।”

श्री शशि मोहन सिंह, एसएसपी रायगढ़

कार्यवाही में मुख्य भूमिका : इस सफल ऑपरेशन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!