रायपुर

छत्तीसगढ़ भाजपा का बड़ा दांव : नई मीडिया टीम घोषित, अनुभवी चेहरों और युवाओं के मेल से धार देगी पार्टी…

रायपुर | आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी बिसात को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ ने अपनी ‘मीडिया आर्मी’ को नया कलेवर दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश मीडिया सह-संयोजक, प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्टों की नई सूची जारी कर दी गई है। डॉ. नवीन मार्कण्डेय (प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी) के हस्ताक्षरित इस आदेश ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा अब सोशल मीडिया से लेकर टीवी डिबेट्स तक अपनी बात को और भी आक्रामक ढंग से रखने की तैयारी में है।

तीन स्तरों पर कसी गई कमर : पार्टी ने अपनी टीम को तीन प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया है, ताकि सूचनाओं का प्रवाह और विरोधियों पर पलटवार सटीक हो सके :

  • प्रदेश सह-संयोजक (रणनीतिकार) : संगठन ने प्रवीण साहू (सीए), गोविंदा गुप्ता और राहुल राय को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। चार्टर्ड अकाउंटेंट और युवाओं के शामिल होने से टीम को तकनीकी और रणनीतिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
  • प्रदेश प्रवक्ता (मैदान के योद्धा) : प्रवक्ताओं की सूची में 10 दिग्गजों को जगह मिली है। इसमें गौरीशंकर श्रीवास, मुकेश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, और राजीव चक्रवर्ती जैसे अनुभवी नाम शामिल हैं। साथ ही सुनील चौधरी, जसविंदर बग्गा, रविन्द्र सिंह, वैभव बैस, तौकीर रजा और उमेश घोरमोड़े को पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने का जिम्मा दिया गया है।
  • मीडिया पैनलिस्ट (डिबेट के चेहरे) : टीवी बहसों और पैनल चर्चाओं के लिए 11 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इनमें डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. गंधर्व पांडेय, और प्रियदर्शिनी दिव्य जैसी प्रखर वक्ताओं को शामिल कर पार्टी ने महिला प्रतिनिधित्व और बौद्धिक विमर्श पर जोर दिया है।

सोशल इंजीनियरिंग और अनुभव का संतुलन : इस नई टीम में जातिगत समीकरणों के साथ-साथ क्षेत्रवार प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह टीम सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने और विपक्ष के हमलों को बेअसर करने में अहम भूमिका निभाएगी।

“यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं, जिसका अर्थ है कि भाजपा की यह नई टीम आज से ही मोर्चे पर तैनात हो गई है।”

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!